scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी

रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 1/6
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 में बच्चों का टैलेंट लोगों को खूब भा रहा है. कई डांसर तो ऐसे हैं, जिनके स्टेप मूव्स और असरदार एक्ट देखने वाले हैरान हो जा रहे हैं. पिछले दिनों प्रसारित एपिसोड में एक ऐसा ही एक्ट देखने को मिला. ऑडियंस के साथ जज छोटे बच्चों की करामात देखकर दांग रह गए. भुतहा थीम पर एक एक्ट देखकर शो की जज शिल्पा शेट्टी तो डर ही गईं. बता दने कि शो में हर हफ्ते कुछ अलग और नई थीम बच्चे डांस परफॉर्म करते हैं. पिछले एपिसोड में शगुन नाम की बची ने रितिक के साथ भुतहा थीम पर ऐसा ही एक्ट प्रेजेंट किया.
रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 2/6
कंटेस्टेंट शगुन सिंह और रितिक दिवाकर ने एक ऐसा हॉरर एक्ट पेश किया जिसे देखकर शिल्पा शेट्टी की चीख निकल गई. दूसरी जज गीता तो अपनी कुर्सी से ही उठ खड़ी हुईं. छोटी सी कंटेस्टेंट शगुन सिंह की बॉडी इतनी लचीली है कि इस हॉरर एक्ट को देखकर लग रहा था कि मानो सच में उसके ऊपर किसी भूत का साया पड़ गया है. उनके साथ इस एक्ट में साथ दे रहे रितिक ने भी शगुन का पूरा साथ दिया. शिल्पा की डेस्क तक आने और फिर वहां से स्टेज तक लौटते हुए उनके पैरों और शरीर का लचीलापन बेहद डरावना था. यह सबके बस की बात नहीं.

रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 3/6
एक्ट खत्म होने के बाद शिल्पा ने कमेंट दिया कि इतना हॉरर तो हॉरर फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता. वहीं बिना किसी स्पेशल इफेक्ट के  शानदार एक्ट करना सच में कमाल है. वहीं शिल्पा ने अपने अंदाज में दोनों नन्हें कलाकारों को प्रणाम भी किया.

Advertisement
रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 4/6
बता दें कि सुपर डांसर का ये सेकेंड सीजन है. शो को डायरेक्टर अनुराग बसु, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज कर रहे हैं. शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है. सीजन 1 में कंटेस्टेंट दित्या ने ट्राफी अपने नाम की थी.
रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 5/6
टॉप 12 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर पर विराजमान शगुन सुपर परफॉर्मर है.
रबड़ जैसी लचीली है बच्ची की बॉडी, भुतहा एक्ट से घबरा गईं शिल्पा शेट्टी
  • 6/6
ऑडिशन में ही बाहुबली 2 के गाने में परफॉर्म करके जजों के दिल पर छाई शगुन की बॉडी बिलकुल इलास्टि‍क की तरह है. शगुन कर स्कोर शो में बने रहने के लिए बहुत शानदार है.

PHOTOS: Twitter/Video Grabs (Sony TV)
Advertisement
Advertisement