सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी मम्मी के साथ हैदराबाद के चारमीनार में स्ट्रीट शॉपिंग की.
सिम्बा में सारा के साथ रणवीर सिंह हैं. इसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. यह 28 दिसंबर को रिलीज होगी.
सारा फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं. दोनों ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली थी, लेकिन फिल्म के विवाद में फंसने के कारण इसकी शूटिंग अभी रुकी हुई है.
इसके बाद करण जौहर ने उन्हें 'सिम्बा' के लिए साइन कर लिया. सिम्बा धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है.
'सिम्बा' की शूटिंग कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में शुरू हुई है. बेटी का मनोबल बढ़ाने के लिए अमृता सिंह भी वहां गई हुई हैं.