प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी कर दी हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं. तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. दोनों ही लुक में प्रियंका और निक काफी खूबसूरत लग रहे हैं. इन तस्वीरों को प्राइवेट रखा गया था, रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक ने इंटरनेशनल मैगजीन से शादी की कवरेज का करार किया था. ये करार 17 करोड़ रुपये में हुआ था.
यही वजह है कि प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें कहीं पर भी जारी नहीं की गई थीं. शादी में मेहमानों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी.
खबरें ऐसी भी आई थीं कि प्रियंका और निक ने शूटर्स हायर किए थे ताकि कोई ड्रोन कैमरों की मदद से भी शादी की तस्वीरें नहीं ले सके.
दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. इस दौरान शानदार आतिशबाजी की गई और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी पूरी हुई.
दिल्ली के ताज पैलेस में मंगलवार को प्रियंका और निक अपना पहला रिसेप्शन दे रहे हैं. इस शादी में दोनों के करीबी दोस्तों के आने की खबरें हैं.