जानी दुश्मन (2002)
जानी दुश्मन भी पुरानी नाग-नागिन की कहानी की तरह ही थी, लेकिन इस फिल्म में नागिन की मौत हो जाती है और नाग उसकी मौत का बदला लेता है. फिल्म में अरमान कोहली को नाग और मनीषा कोइराला को नागिन के रोल में देखा गया था. इनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, आदित्य पंचोली, रजत बेदी, शरद कपूर, अतुल अग्निहोत्री से लेकर सन्नी देओल तक थे. ये फिल्म बेहद पॉपुलर हुई थी.