शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर "कुछ कुछ होता है" को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. ये फिल्म 16 अक्टूबर 1998 में रिलीज हुई थी. इसे करण जौहर ने निर्देशित किया था. उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे. फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. सलमान खान और रानी मुखर्जी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब दिया गया था.
वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का किरदार भी बहुत अहम था. फिल्म के 20 साल पूरा होने के मौके पर हम बता रहे हैं आजकल शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी सना सईद (अंजलि) कैसी नजर आती हैं.