श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू ना किया हो मगर वे अपनी बहन जाह्नवी कपूर से कम पॉपुलर नहीं हैं. अपने ग्लैमरस लुक की वजह से वे सुर्खियों में रहती हैं. चाहें एथनिक स्टाइल हो या मॉडर्न, खुशी ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया है.
मगर ऐसा पहले नहीं था. अगर आपने खुशी की पुरानी तस्वीरें देखीं हों तो अंतर साफ समझ आएगा. खुशी पहले ओवरवेट हुआ करती थीं. मगर उन्होंने खुद को ट्रान्सफॉर्म किया. खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर, 2000 को हुआ था. खुशी कपूर के जन्मदिन पर बता रहे हैं कि वे कैसे ओवरवेट से फिटनेस डीवा बनीं.
खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देती हैं. मगर खुशी ने जिस तरह से खुद को ट्रॉन्सफॉर्म किया है वो किसी को भी इंस्पायर कर सकता है.
इसी का नतीजा है कि वे आज इतनी फिट हैं. इसमें कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही खुशी स्टार बन चुकी हैं.
खुशी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं जिसमें वे अपनी बहन जॉह्नवी से कम ग्लैमरस नहीं लगतीं.
बता दें कि खुशी कपूर को टैटू बनवाने का बहुत शौक है. उनके बॉडी पर तीन टैटू हैं. लेकिन मगर उनकी इस आदत को मां श्रीदेवी पसंद नहीं करतीं. इस बारे में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था.
(खुशी कपूर की एक पुरानी तस्वीर)
एक इंटरव्यू के दौरान खुशी ने बताया था कि- मेरे शरीर पर तीन टैटू हैं. एक टैटू में फैमिली के बर्थडे रोमन लेटर में लिखे
हैं. दूसरे टैटू में बेस्ट फ्रेंड का नाम लिखा है. वहीं तीसरा टैटू
उन्होंने हिप्स पर बनवाया है.''
तीसरे टैटू का जिक्र करते हुए खुशी कपूर ने बताया था कि- "इस टैटू में लिखा है खुद की राह बनाओ. "
फिलहाल खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एनरोल कराया है. वो एक्टिंग
कोर्स करने के लिए न्यूयॉर्क गई हैं. जिसके बाद वे बॉलीवुड में भी डेब्यू
कर सकती हैं.
फोटोज- इंस्टाग्राम