scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी

कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 1/6
कपिल शर्मा का नया शो बुरी तरह फ्लॉप हो गया है. फिलहाल, ये शो बंद चल रहा है. लेकिन चैनल ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वे इस शो को जारी रखेंगे या हमेशा के लिए बंद कर देंगे. कपिल शर्मा कई विवादों में भी आ गए. उनका एक ऑडियो टैप वायरल हुआ था, जिसमें वे गालियां देते सुनाई दे रहे हैं.
कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 2/6
इस सबके बाद अब कपिल शर्मा ने कहा है कि उनके कुछ अच्छे प्रोजेक्ट आने वाले हैं. वे जल्द लौटेंगे. बकौल कपिल, मुझे कुछ समय चाहिए. मुझे पूरी तरह स्वस्थ होने की जरूरत है. मैं उन प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं, जिन पर मैं जल्द बात करूंगा. कई प्रोजेक्ट मेरे पाइपलाइन में हैं. मैंने काफी मेहनत की है, मैं जो करता हूं, उसे प्यार करता हूं.'
कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 3/6
कपिल ने कहा, मैं अपने फैन्स से वादा करता हूं मैं जल्द आपको फिर एंटरटेन करूंगा.' बता दें कि कपिल शर्मा डिप्रेशन से जूझ रहे हैं.एक रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया कि कपिल एक दिन में 23 गोलियां खा रहे हैं. एक इंटरव्यू में तो अली असगर ने दावा किया कि वो भारी डिप्रेशन में हैं और अपनी कलाई पर प्रीति सिमोस का नाम गुदवा रखा है. हालांकि अब कपिल से जुड़ी जो आधिकारिक बात सामने आई है उसमें दूसरी कहानी दिख रही है.
Advertisement
कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 4/6
हिंदुस्तान टाइम्स ने कपिल के आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि कपिल इस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ ट्रैवलिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कपिल को खबरों में किए जा रहे तमाम दावे अफवाह भर हैं.
कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 5/6
प्रवक्ता ने उन खबरों को भी आधारहीन करार दिया जिसमें कपिल की अली असगर से मुलाक़ात और कलाई पर पूर्व एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस के नाम लिखवाने का जिक्र है. आधिकारिक प्रवक्ता के बयान से सवाल उठता है कि अगर कपिल ठीक हैं और गिन्नी को लेकर ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो उनकी हेल्थ को लेकर तमाम खबरें क्या महज अफवाह भर हैं?
कपिल शर्मा बोले- देखते रह जाएंगे लोग, करूंगा धमाकेदार वापसी
  • 6/6
बताते चलें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में अली असगर ने कपिल के साथ मुलाक़ात का दावा किया था. उन्होंने कहा था, जब मैंने सुना कि कपिल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं तो मुझे बहुत बुरा लगा. हम हमेशा कपिल के साथ थे और जरूरत पड़ने पर रहेंगे. प्रीति ने भी मुझे फोन कर बताया कि कपिल की सेहत ठीक नहीं है और वो कई दिन से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले हैं.
Advertisement
Advertisement