scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा

सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 1/7
टीवी धारावाहिक "भाबीजी घर पर हैं" का किरदार हप्पू सिंह इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि उस पर अलग से एक पूरा शो खड़ा कर दिया गया. इस शो का नाम है "हप्पू सिंह की उल्टन पल्टन". शो में हप्पू सिंह के परिवार में होने वाली फैमिली पॉलिटिक्स के बीच पनपते फन को दिखाया जाता है. इस धारावाहिक में ऋतिक नाम का किरदार प्ले करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन प्रजापति काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में भी नजर आएंगे.
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 2/7
आर्यन 5वीं क्लास के स्टूडेंट हैं और शो में उनका काम सराहनीय है. इस बाल कलाकार के अभिनय की काफी तारीफें हो रही हैं. आर्यन के लिए कैमरा के सामने उनकी परफॉर्मेंस जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही जरूरी है उनकी पढ़ाई.
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 3/7
शूटिंग में आर्यन मन लगाकर काम करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह बाकी जरूरी कामों को अहमियत नहीं देते हैं. शूट के बीच में वक्त मिलने पर यह लिटिल आर्टिस्ट अपनी पढ़ाई भी पूरी कर लेता है.
Advertisement
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 4/7
आर्यन की मां रीता प्रजापति शूटिंग सेट पर पहुंच जाती हैं और काम के बीच-बीच में उनका होमवर्क व बाकी पढ़ाई पूरी कराती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ने खुद इस बारे में बताया. उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता मुझे एक्टिंग और पढ़ाई बैलेंस करने में काफी मदद करते हैं. मेरी मां मुझे कई शूटिंग के सेट पर ही पढ़ा देती है और मेरा होमवर्क करवा देती है."
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 5/7
आर्यन को उनकी शूटिंग में उनका स्कूल भी पूरा सपोर्ट करता है. यदि किसी स्पेशल सीक्वेंस के लिए उन्हें छुट्टी चाहिए होती है तो उन्हें वह भी आसानी से मिल जाती है.
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 6/7
छोटे पर्दे के इस उभरते सितारे की लोकप्रियता का आलम यह है कि वह इससे पहले कई शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. आर्यन अब जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ भी नजर आएंगे.
सेट पर होमवर्क कराती है मां, जल्द सलमान की फिल्म में दिखेगा ये बच्चा
  • 7/7
भारत में सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में होंगे. यह फिल्म एक दक्षिण कोरियाई फिल्म "ओड टु माय फादर" पर आधारित है.

(Photo Source: Instagram)
Advertisement
Advertisement