scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में

इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 1/7
तीन नवंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर थ्रिलर-ड्रामा फिल्म इत्तेफाक रिलीज हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ही पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म को देखकर उन थ्रिलर फिल्मों की याद आ जाती है, जो बॉलीवुड में बनती आई हैं. जानिए कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में, जिसे आप एक बार देखने का मन बना सकते हैं.
1. तीसरी मंजिल: 1966 में आई फिल्म तीसरी मंजिल में शम्मी कपूर और आशा पारेख थे. फिल्म की कहानी आशा की बहन रुपा की आत्महत्या के ईर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म के कई गाने ओ मेरे सोना रे सोना रे, ओ हसीना जुल्फों वाली, आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा हिट हुए थे.
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 2/7
1964 में आई फिल्म वो कौन थी? में मनोज कुमार और साधना लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी साधना के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्म में डबल रोल में थीं. फिल्म के दो गाने लग जा गले और नैना बरसे रिमझिम रिमझिम पॉपुलर हुआ था.
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 3/7
100 डेज सुपरहिट थ्रिलर-ड्रामा फिल्म थी. फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी. फिल्म में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और जावेद जाफरी थे. फिल्म में माधुरी सपने में अपनी बहन का मर्डर होते देखती हैं, जो सच हो जाता है. उसके बाद खूनी की तलाश में फिल्म में रहस्मयी घटनायें होती हैं.
Advertisement
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 4/7
गुप्त में बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल लीड रोल में थे. फिल्म में बॉबी पर अपने सौतेले पिता की हत्या का आरोप लगता है, जिसके बाद असली हत्यारे की खोज में वो जुट जाते हैं. फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी.
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 5/7
2007 में रिलीज हुई फिल्म मनोरमा सिक्स फीट अंडर 1974 की हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म चाइनाटाउन पर आधारित थी. फिल्म में अभय देओल, गुल पनाग, राइमा सेन, सारिका और विनय पाठक लीड रोल में थे. फिल्म में अभय डिटेक्टिव के रोल में थे. वो एक मर्डर मिस्ट्री को हल करने के लिए राजस्थान के एक छोटे शहर में जाते हैं, जहां वो मुसीबत में फंस जाते हैं.
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 6/7
तलाश में आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. कहानी करीना के मर्डर के आस-पास घूमती है. फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी.
इत्तेफाक से ज्यादा थ्रिल, सस्पेंस से भरी हैं ये 7 हिंदी फिल्में
  • 7/7
अजय देवगन, श्रेया सरन और ईशिता दत्ता स्टारर दृश्यम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. फिल्म में ईशिता दत्ता, अजय देवगन की बेटी के रोल में थीं. उनके एक मर्डर हो जाता है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अजय अपनी बेटी को बचाते हैं.
Advertisement
Advertisement