scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 1/7
#MeToo मूवमेंट में अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उन्हें इंडियन आइडल के ज्यूरी पैनल से बाहर कर दिया गया है. मलिक शुरू से इस शो को जज करते आ रहे थे. उन पर अब तक कुल 4 महिलाएं यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं और चौथी महिला ने यह कहा है कि वह ऐसी 2 महिलाओं को जानती है जिनके साथ मलिक ने बदतमीजी की थी. अनु मलिक पहले सिंगर नहीं है जिन पर ये आरोप लगे हैं. भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अब तक कई संगीतकारों पर ये आरोप लग चुके हैं.
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 2/7
कैलाश खेर- अनु मलिक से पहले संगीतकार कैलाश खेर पर ये आरोप लगे थे. कैलाश खेर पर भी अब तक कुल 4 आरोप लग चुके हैं. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने नाम का खुलासा नहीं किए जाने की इच्छा जाहिर की है, और आरोप लगाया है कि 2004 में कैलाश ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया था. घटना को याद करते हुए महिला ने कहा कि बर्थडे पर जब उन्होंने शुभकामनाओं वाला एक मैसेज किया था जिसके जवाब में उन्हें तमाम सेक्सुअल सिंबल्स भेजे गए थे.
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 3/7
पापोन पर भी लगे थे आरोप- एक अन्य सिंगिंग शो के जज पापोन पर भी एक बच्ची के साथ अनुचित बर्ताव करने के आरोप लगे थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें पापोन लाइव वीडियो के दौरान एक बच्ची को किस करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तब पापोन को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वीडियो लाइव है. इस घटना के बाद शो के मेकर्स ने पापोन को इस शो से हटा दिया था.
Advertisement
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 4/7
पीयूष मिश्रा ने नशे की हालत में छेड़ा- एक्टर पीयूष मिश्रा पर भी अब दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. एक महिला पत्रकार का आरोप है कि पीयूष मिश्रा ने नशे की हालत में उनके साथ गलत व्यवहार किया. अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर पीयूष मिश्रा ने पीटीआई से कहा है, "मुझे ये घटना याद नहीं है, क्योंकि मैं शराब के नशे में था,  लेकिन फिर भी मैंने यदि अपने शब्दों या हरकतों से महिला को असहज महसूस कराया हो तो मैं उसके लिए माफी मांगना चाहूंगा."
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 5/7
मोहन वीणा प्लेयर विश्व मोहन भट्ट-
मोहन वीणा प्लेयर विश्व मोहन भट्ट पर भी छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मुंबई की रहने वाली एक महिला सुखनिध कौर (Sukhnidh Kaur) ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि जब 14 साल की थी तो विश्व मोहन भट्ट ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. उन्होंने कहा कि भट्ट ने उनके स्कूल में पर्फोरमेंस किया था और मैं गाना बजानेवालों का हिस्सा थीं. वहीं भट्ट के बेटे सलिल ने सभी आरोपों को खंडन किया है. भट्ट को संगीत का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है.
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 6/7
रघु दीक्षित-
सिंगर और म्यूजिशियन रघु दीक्षित पर दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. नाम ना बताते हुए एक महिला ने रघु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने महिला द्वारा लगाए आरोपों को ट्विटर पर शेयर भी किया है. महिला का आरोप है कि रघु ने अपने स्टूडियो में उनके साथ जबरदस्ती किस करने की कोशिश की, जब वो वहां एक रिकॉर्डिंग के लिए गई थी. बता दें कि रघु दीक्षित अपने मल्टीलिंगुअल फोक बैंड-रघु दीक्षित प्रोजेक्ट के लिए जाने जाते हैं.
अनु मलिक से पहले इन फनकारों पर भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
  • 7/7
अभ‍िजीत-
मीटू कैंपेन के तहत सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी सवालों के घेरे में आ गए हैं. एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उन पर पब में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा है कि ये वाकया 20 साल पहले कोलकाता के एक पब में घटा था. अभिजीत ने उन्हें लगभग किस कर लिया था और उनका बायां कान नोंच लिया.
Advertisement
Advertisement