मजाकिया अंदाज और फनी जोक्स से फैंस के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली भारती सिंह प्रेग्नेंसी में भी काफी एक्टिव हैं. भारती प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में भी अपने हसबैंड हर्ष लिंबाचिया के साथ टैलेंट बेस्ड रियलिटी शो हुनरबाज होस्ट करके सभी को खूब एंटरटेन कर रही हैं. शो में गेस्ट बनकर आईं धक-धक गर्ल ने प्रेग्नेंट भारती सिंह पर खूब सारा प्यार लुटाया.
भारती के बेबी बंप को माधुरी ने किया Kiss
शो के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस से खुश होकर माधुरी दीक्षित स्टेज पर आती हैं और तीनों कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग से इंप्रेस होकर उन्हें पैसे देकर कहती हैं- आप तीनों को किसी की नजर ना लगे. कंटेस्टेंट्स की नजर उतारने के बाद माधुरी दीक्षित भारती सिंह के बेबी बंप पर प्यार से किस करती हैं और कहती हैं- आपको भी किसी की नजर ना लगे.
Kangana Ranaut के लॉक अप से कितना अलग है असली जेल? Munawar Faruqui ने बताया क्या है सबसे मुश्किल
इस एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन रोल पर पड़ा Janhvi Kapoor का नाम, मां चाहती थीं बनें डॉक्टर
माधुरी के इस स्वीट जेस्चर से भारती और सभी जजेस काफी खुश हो जाते हैं. भारती खुशी से हंसते हुए कहती हैं- ये बहुत स्वीट है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दो टैलेंटेड महिलाओं माधुरी दीक्षित और भारती सिंह के बीच का ये क्यूट मोमेंट देखकर आप भी Awww....कहने पर मजबूर हो जाएंगे. हुनरबाज के मंच से सामने आया ये वीडियो सच में इतना स्वीट है कि किसी के भी दिल को छू सकता है.
जल्द ही मां बनने वाली हैं भारती सिंह
भारती सिंह ने पिछले साल दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. कॉमेडियन ने अपने यूट्यूब चैनल पर LOL (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) के जरिए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी. भारती और हर्ष अपने बेबी के जन्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फैंस भी कपल के बेबी की पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं.