
आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी फैन्स को दशहरे की बधाई दी है. बुराई पर सच्चाई की जीत के इस दिन को बॉलीवुड के स्टार्स खुशियां बांटने का मौका बना रहे हैं. स्टार्स जैसे प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन संग अन्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हैं.
बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई
अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'दशहरा वो त्योहार है जब अच्छाई की बुराई पर जीत होती है. चाहिए हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क पहने और हमारे दुश्मन को हराएं. #HappyDussehra.' वहीं काजोल ने अपनी एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'चलिए आज दशहरे के दिन अपनी जजमेंट और नकारात्मकता को खत्म कर दें. आप सभी के लिए सकारात्मकता और शांति की कामना करती हूं. #HappyDussehra.'
Dussehra is a festival when good always triumphs over Evil. Let’s all maintain social distance, wear masks and defeat the common evil🙏#HappyDussehra
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 25, 2020
Let’s all burn our judgments and negativity this Dussehra. Wishing you a positive and calm year ahead. #HappyDussehra pic.twitter.com/s7DCCignXK
— Kajol (@itsKajolD) October 25, 2020
प्रियंका चोपड़ा ने भी भारतवासियों को दशहरे की शुभकामना दी है. इन दिनों जर्मनी में समय बिता रही प्रियंका ने लिखा, 'हर दशहरे पर हम अच्छाई की बुराई पर जीत की खुशी मानते हैं. आज के दिन चलिए अच्छे और स्वस्थ कल की कामना करें. #HappyDussehra.' करण जौहर, सिदार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन, सारा अली खान ने भी दशहरे के त्योहार की बधाईयां दी है.


आपको एक उज्ज्वल, खुश और शांतिपूर्ण दशहरा और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ#HappyDussehra pic.twitter.com/1XXhXWRva3
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 25, 2020
May the joyous occasion of #Dussehra fill your life with prosperity ✨
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) October 25, 2020
दसऱ्याच्या हार्दिक शुभेच्छा 🙏 pic.twitter.com/RknzREpwu3
A time for celebration, a time for victory of good over evil, a time when we believe in the power of good. #HappyDussehra
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) October 25, 2020
Let’s burn all our Anger, Greed, Delusion, Hatred, Selfishness, Envy and the Ravana within........ #HappyDussehra everyone..!
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) October 25, 2020
बता दें कि कोरोना के इस काल में सभी बहुत सावधानी के साथ त्योहारों के सीजन को मना रहे हैं. इस साल सभी के मन में एक ही बात है कि कोरोना जल्द से जल्द चला जाए. बॉलीवुड के स्टार्स भी यही कामना कर रहे हैं. लॉकडाउन हटने के बाद से एक्टर्स ने काम करना शुरू कर दिया है और अब सिनेमाघरों के खुलने से भी सेलेब्स खुश हैं.