scorecardresearch
 

भारत-पाक मैच से पहले क्यों नहीं गाया धुरंधर टाइटल ट्रैक, विवाद से डरे रैपर 'हनुमानकाइंड'?

कोलंबो में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले रैपर Hanumankind ने ‘Big Dawgs’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन फिल्म Dhurandhar का टाइटल ट्रैक नहीं गाया. जानिए क्यों इस फैसले ने सबका ध्यान खींचा.

Advertisement
X
हनुमानकाइंड ने जानबूझकर नहीं गाया धुरंधर ट्रैक (Photo: Screengrab)
हनुमानकाइंड ने जानबूझकर नहीं गाया धुरंधर ट्रैक (Photo: Screengrab)

कोलंबो में ICC Men's T20 World Cup 2026 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले का आज जोश हाई रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई.उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इस क्रिकेट मैच के शुरू होने से पहले भरे हुए आर प्रेमदासा स्टेडियम में रैपर हनुमानकाइंड ने शानदार और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी थी. हालांकि ये 'धुरंधर' परफॉर्मेंस हो सकती थी लेकिन वो शायद इससे बचके निकल गए. 

धुरंधर’ टाइटल ट्रैक नहीं गाया

मैच से पहले साल 2025 के फेमस रैपर हनुमैनकाइंड ने अपना हिट गाना Big Dawgs पेश किया. उनके साथ डांसर्स की टीम भी थी, जिससे स्टेडियम रोशनी, संगीत और जोश से भर गया. भारतीय और पाकिस्तानी दोनों देशों के फैंस इस परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आए.

ध्यान देने वाली बात ये रही कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक शामिल नहीं किया. इस गाने में उन्होंने जैस्मिन सैंडलस के साथ काम किया था. बताया जाता है कि यह गाना पाकिस्तान में बैन है, इसलिए इसे स्टेज पर नहीं गाया गया.

क्योंकि स्टेडियम में दोनों देशों के दर्शक मौजूद थे, इसलिए हनुमानकाइंड ने ये फैसला लिया. वो किसी भी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे.

‘धुरंधर’ पर क्यों हुआ विवाद?

फिल्म ‘धुरंधर’ में कुछ संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है, जैसे 1999 का कंधार विमान अपहरण, 26/11 मुंबई हमले और लियारी गैंग वॉर. खासकर लियारी की कहानी को लेकर पाकिस्तान में आपत्ति जताई गई थी. वहां के कुछ लोगों ने इसके जवाब में ‘मेरा लियारी’ नाम से दूसरी फिल्म बनाने की बात भी कही.

Advertisement

हालांकि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर आधिकारिक तौर पर रोक है, फिर भी खबरों के मुताबिक ‘धुरंधर’ वहां गैर-आधिकारिक माध्यमों से देखी गई और करीब 20 लाख बार पाइरेटेड डाउनलोड की गई.

सोच-समझकर लिया गया फैसला

हनुमानकाइंड का सिर्फ ‘Big Dawgs’ जैसे गाने पर फोकस करना और विवादित गाने से दूरी बनाना एक सोच-समझकर लिया गया कदम माना जा रहा है. हजारों दर्शकों और दुनियाभर में देख रहे लाखों लोगों के बीच उन्होंने विवाद की जगह संगीत और जश्न को प्राथमिकता दी.

क्रिकेट के इस बड़े मुकाबले की रात, रैपर ने सिर्फ अपने संगीत से ही माहौल बना दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement