scorecardresearch
 

फिल्म रिलीज से पहले, नुसरत भरूचा ने शेयर की जिंदगी की पहली 'छलांग'

एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. ये फोटो उनके बचपन की है. फोटो उनके स्कूल एक्टिविटी की है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आप देख सकते हैं कि मुझे शुरुआत से ही स्टेज और कैमरा पसंद है. ये उस पल को डिफाइन करता है जब मैंने पहली छलांग ली. आपका छलांग मोमेंट क्या है, जिसने आपकी जिंदगी बदल दी?

Advertisement
X
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा

दिवाली के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म छलांग रिलीज हो रही है. फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं. इसी बीच नुसरत भरूचा ने अपने उस दिन को याद किया जिसने उनके जीवन को बदल दिया.

एक्ट्रेस ने 'पहली छलांग' यानी साहस, विश्वास, मुक्ति, विजय, प्रतिबद्धता या दृढ़ संकल्प का एक हिस्सा शेयर करते हुए एक एक्टिविटी की शुरुआत की. इसने उनके जीवन को परिभाषित करने और उसे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

नुसरत ने शेयर की ये फोटो

एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. ये फोटो उनके बचपन की है. फोटो उनके स्कूल एक्टिविटी की है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आप देख सकते हैं कि मुझे शुरुआत से ही स्टेज और कैमरा पसंद है. ये उस पल को डिफाइन करता है जब मैंने पहली छलांग ली. आपका छलांग मोमेंट क्या है, जिसने आपकी जिंदगी बदल दी?

बता दें कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए, फिल्म के निर्माता ने अब बड़े पैमाने पर फैंस और दर्शकों से अपने बीते दिनों को याद करते हुए अपनी #PehliChhalaang पल को साझा करने के लिए कहा है. ये कुछ भी हो सकता है, जैसे कि विश्वास की एक छलांग या ज़िंदगी के सुनहेरे अवसर की तरफ़ एक बड़ी छलांग. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@nushrrattbharuccha) on

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म 13 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
 

 

Advertisement
Advertisement