scorecardresearch
 
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: 'ऐपेटाइज़र लाते-लाते 10 साल लगा दिए, मेन कोर्स लाने में 100 साल लगा देंगे', PM मोदी पर लालू का तंज

aajtak.in | नई दिल्ली | 13 अप्रैल 2024, 12:02 AM IST

Lok Sabha Election 2024 LIVE: इस बार के लोकसभा चुनाव कई मायनों में खास हैं. एक तरफ मोदी सरकार तीसरा टर्म जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत विपक्षी दल मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं. देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

modi lalu modi lalu

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. सियासी दलों के नेता अलग-अलग प्रदेशों में जाकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं. बता दें कि 2024 में 7 फेज में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. 

देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. वहीं, 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. आम चुनाव के दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.

12:02 AM (2 वर्ष पहले)

विक्रमादित्य सिंह पर कंगना रनौत की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Posted by :- Yogesh

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हिमाचल कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत की ओर से हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ की गई हालिया टिप्पणी और बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की है.

11:27 PM (2 वर्ष पहले)

PM मोदी ने बदली राजनीति की परिभाषा, अब वोट बैंक नहीं विकासवाद की राजनीति होती है : जेपी नड्डा

Posted by :- Yogesh

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में कहा कि पहले राजनीति जाति के आधार पर होती थी, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है और जब सरकार किसी जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर रहती थी तब संपूर्ण भारत के विकास के लिए कार्य नहीं करती थी, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों राजनीति की परिभाषा बदल डाली है, अब वोट बैंक की राजनीति नहीं विकासवाद की राजनीति होती है.

8:14 PM (2 वर्ष पहले)

मछली खाने वालों को हिंदू विरोधी बता रहे PM मोदी : TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी

Posted by :- Yogesh

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 'मछली खाने' वाले बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हम मछली खाते हैं लेकिन पीएम कहते हैं कि मछली खाने वाले हिंदू विरोधी हैं. मोदी जी मछली खाने पर बंगाल के लोगों को हिंदू विरोधी कह रहे हैं. बीजेपी न सिर्फ हमारे वोट चाहती है बल्कि वह चाहती है कि हम यह तय करें कि किसे वोट देना है, किसे प्यार करना है और किसकी प्रार्थना करनी है.

5:53 PM (2 वर्ष पहले)

हमारी अपनी कोई और पहचान नहीं, हम सभी नरेंद्र मोदी हैं : कुल्लू में बोलीं कंगना रनौत

Posted by :- Yogesh

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कुल्लू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने हमारी चेतना में सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और बुराई के खिलाफ लड़ाई की चिंगारी जलाई है. हमारी अपनी कोई और पहचान नहीं होनी चाहिए. हम सभी नरेंद्र मोदी हैं. हम उनके लिए लड़ेंगे.'

Advertisement
5:18 PM (2 वर्ष पहले)

ऐपेटाइज़र लाते-लाते 10 साल लगा दिए, मेन कोर्स लाते-लाते तो 100 साल लगा देंगे : PM मोदी पर लालू का तंज

Posted by :- Yogesh

 

3:59 PM (2 वर्ष पहले)

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे AAP नेता संजय सिंह

Posted by :- Yogesh

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. शाम 5 बजे संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ AAP की रणनीति को लेकर होगी.

3:54 PM (2 वर्ष पहले)

बीजेपी के लोग सब चीजों पर पाबंदी लगाना चाहते हैं : पीएम मोदी के मटन वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव

Posted by :- Yogesh

पीएम मोदी के मटन वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, 'मोदी जी को ये सब नहीं बोलना चाहिए. बीजेपी के लोग कितने लोगों से गले मिलते हैं जो नॉनवेज खाते हैं. बीजेपी के लोग सब चीजों पर पाबंदी लगाना चाहते हैं. कौन क्या खाएगा, कौन क्या पिएगा... ये सब चीजों को कंट्रोल करना चाहते हैं. इन चीजों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.'

3:49 PM (2 वर्ष पहले)

वरुण गांधी किसानों और युवाओं के साथ थे, उनका टिकट काट दिया : पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव

Posted by :- Yogesh

वरुण गांधी का टिकट कटने पर पीलीभीत में अखिलेश यादव ने कहा, 'सोचो वरुण गांधी किसानों और युवाओं के साथ थे. उनका टिकट काट दिया. जिसने कुछ काम नहीं किया पीलीभीत के लिए उसको टिकट दे दिया.'

3:46 PM (2 वर्ष पहले)

सपा ने किया कौशांबी और कुशीनगर से लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान

Posted by :- Yogesh

 

Advertisement
3:41 PM (2 वर्ष पहले)

प्रधानमंत्री ने कितना रोजगार दिया, इस बार क्षेत्रीय मुद्दे हावी हैं : गया में बोले तेजस्वी यादव

Posted by :- Yogesh

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुद्दे की बात होनी चाहिए. गरीबी, रोजगार, नौकरी कितना दिया प्रधानमंत्री जी ने. गरीबी क्यों नहीं मिटाई. पलायन क्यों नहीं रोका. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया. क्षेत्रीय मुद्दे हावी हैं इस बार.'

3:14 PM (2 वर्ष पहले)

बाड़मेर में बोले पीएम- पत्थरबाजी को संरक्षण देती है कांग्रेस

Posted by :- akshay shrivastava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण का पुनीत पावन काम होता है, कांग्रेस उसका भी बहिष्कार करती है. कांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती है. देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है. लेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले CAA का ये विरोध करते हैं.

12:50 PM (2 वर्ष पहले)

कांग्रेस धारा 370 को अपनी गोद में खिला रही थी: अमित शाह

Posted by :- Nitin

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खड़गे जी कहते हैं राजस्थान और उत्तर प्रदेश वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना. मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का बच्चा-बच्चा, कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है. 70 साल तक कांग्रेस धारा 370 को बच्चे की तरह अपनी गोद में खिलाती रही. आपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को खत्म कर दी. आज शान से हमारा तिरंगा वहां लहरा रहा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया है.

11:15 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election: चुनाव सिर्फ सांसद चुनने तक सीमित नहीं

Posted by :- akshay shrivastava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने तक का नहीं है. बल्कि यह देश में मजबूत सरकार बनाने का है. सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करते दिखती है. यहां जो पुराने लोग है, उन्हें 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा. मैंने कहा था कि आप मुझपर भरोसा कीजिए. मैं साठ साल की समस्याओं का समाधान करके दिखाऊंगा. तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी. गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता ना करना पड़े इसकी गारंटी दी थी. आज जम्मू कश्मीर के लाखों परिवार के साथ 5 साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है. आज लाखों परिवारों के पास पांच लाख रुपए के मुफ्त इलाज की गारंटी है. दस साल पहले तक जम्मू-कश्मीर के कितने ही गांव थे. जहां बिजपी पानी और सड़क तक नहीं थे. आज गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. आज जम्मू कश्मीर के 75 प्रतिशत से ज्यादा घरों को पाइप से पानी की सुविधा मिल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दी. बाकी किसी राजनीतिक पार्टी में इसे हटाने की हिम्मत नहीं थी.

8:39 AM (2 वर्ष पहले)

INDIA ब्लॉक के साथ राहुल गांधी की तमिलनाडु में रैली

Posted by :- akshay shrivastava

राहुल गांधी और स्टालिन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगे. एक दिन पहले ही सत्ताधारी DMK ने कहा था कि पार्टी टीफ और सीएम एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोयंबटूर में INDIA ब्लॉक की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी का चुनावी शेड्यूल

1. शाम 4 बजे तमिलनाडु के तिरुनेवेली में जनसभा.

2. शाम 7 बजे कोयंबटूर में मेगा रैली का आयोजन.

Advertisement
8:34 AM (2 वर्ष पहले)

Lok Sabha Election 2024: उधमपुर में पीएम मोदी की रैली

Posted by :- akshay shrivastava

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बीजेपी ने दोबारा टिकट दिया है. पीएम मोदी के की रैली को देखते हुए यहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उधमपुर के बाद पीएम मोदी बाड़मेर में विजय शंखनाद जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को दौसा में सोमनाथ चौराहे से गुप्तेश्वर दरवाजे तक रोड शो निकालेंगे.

पीएम मोदी का चुनावी शेड्यूल

11 बजे से 11.40 तक उधमपुर में रैली
2.15 से 2.55 तक बाड़मेर में जनसभा
4.45 से 5.45 तक दौसा में रोड शो

Advertisement
Advertisement