scorecardresearch
 

CBSE Board: 29 विषयों की होगी बची हुई परीक्षा, आज आएगी डेटशीट

जो छात्र लंबे समय से CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आज घोषित की जाएगी डेटशीट. यहां पढ़ें डिटेल्स

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सीबीएसई बोर्ड बची हुई परीक्षा 2020 की डेटशीट आज जारी होने वाली है. एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पहले ही जानकारी दी थी कि सोमवार, 18 मई को बोर्ड की नई परीक्षा डेटशीट घोषित करेंगे. बता दें, वैसे नई परीक्षा की डेटशीट की घोषणा 16 मई को होनी थी, लेकिन किसी कारण उसे टाल दिया गया.

सीबीएसई बोर्ड की नई परीक्षा का आयोजन 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच किया जाएगा. वहीं डेटशीट जारी होने के बाद पता चल जाएगा किसी विषय का पेपर कब और कैसे होना है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

सीबीएसई ने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा सि‍र्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में होंगी. वहीं यहां पर छात्रों के जरूरी विषयों की परीक्षा ली जाएगी. कक्षा 12वीं के 29 मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

1.5 करोड़ कॉपियों की चेकिंग शुरू, 50 दिन में होगा काम पूरा

जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले हो चुका है, CBSE ने उन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. डॉ निशंक ने बताया था कि 29 विषयों की परीक्षाएं होना बाकी हैं, लेकिन जिन 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, उनकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं. इन सभी को जांचने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

उन्होंने कहा था, सीबीएसई ने 3,000 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिन्हित कर दिया है. अब 3000 मूल्यांकन केंद्र से ये उत्तर पुस्तिकाएं अध्यापकों के घरों तक पहुंचा रहे हैं. मूल्यांकन की प्रक्रिया 50 दिन में पूरी की जाएगी.

Advertisement
Advertisement