NEET Counselling 2019: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के रिवाइजड फाइनल मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर कर दी है. आपको बता दें, पहले राउंड का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद इसे दोबारा जारी किया गया. जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल सीट आवंटित की गई है अब उन्हें दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा.
NEET allotment letter 2019: ऐसे करें डाउनलोड अलॉटमेंट लेटर
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- ‘NEET allotment letter 1’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारियां भरें.
स्टेप 4- अलॉटमेंट लेटर समाने होगा. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
NEET counselling 2019: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
— NEET एडमिट कार्ड
— NEET मार्कशीट
— Class 12 मार्कशीट
— Class 10 सर्टिफिकेट/ मार्कशीट
— एड्रेस प्रूफ
— पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
— बर्थ सर्टिफिकेट
— फीस भुगतान की रसीद
— यदि आप किसी कैटगरी से हैं तो उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए अन्य डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉटमेंट लेटर का प्रिंटआउट लेना होगा. वहीं डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 जुलाई को समाप्त होने वाली थी, वहीं अब आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रक्रिया 8 जुलाई शाम 5 बजे समाप्त होगी.