scorecardresearch
 

Meghalaya Board: यहां देखें 10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

मेघालय बोर्ड: 10वीं और 12वीं (आर्ट्स) में इन छात्रों ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने 10वीं (SSLC) और 12वीं आर्ट्स (HSSLC) के नतीजों की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी वह आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इस साल 10वीं में  56.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं और 12(आर्ट्स) में 74.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं. आपको बता दें, इससे पहले मेघालय बोर्ड ने 10 मई को 12वीं के साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए थे.

जानें 10वीं और 12वीं (आर्ट्स) के टॉपर्स के नाम

MBOSE SSLC 10वीं पास

कुल छात्रों की संख्या: 50,077

पास होने वाले छात्रों की संख्या: 28,420

टॉप 3 छात्र

अनुराग तिवारी- 600 में से 581 अंक हासिल किए हैं.

त्रिशा सिल शर्मा- 600 में से 573 अंक हासिल किए हैं.

यश खंडेलवाल - 600 में से 569 अंक हासिल किए हैं.

Advertisement

MBOSE HSSLC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

कुल छात्रों की संख्या: 23,160

पास होने वाले छात्रों की संख्या:16,759

टॉप 3 छात्र

लिली - 500 में से 440 अंक हासिल किए हैं.

सुसानाना - 500 में से 439 अंक हासिल किए हैं.

ब्रिंदा - 500 में से 436 अंक हासिल किए हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

- सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं.

-  दूसरा पेज खुलते ही सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2018 और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आर्ट्स) 2018 पर क्लिक करें.

- अपना रोल नंबर और सभी जरूरी जानकारियां भरें.

- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement