scorecardresearch
 

IGNOU:15 जून तक बढ़ी असाइनमेंट जमा करने की तारीख, परीक्षा भी हुई स्थगित

IGNOU ने जून 2019 के टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. यहां जानें- कैसे जमा कराने हैं असाइमेंट.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2019 के टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उम्मीदवार अब 15 जून तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं, जो कि पहले 31 मई, 2020 तक निर्धारित थी.

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण असाइनमेंट की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. इग्नू ने टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि, जून, 2020 को 15 जून, 2020 तक बढ़ा दिया है." उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से असाइनमेंट जमा कर सकते हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

जून 2020 की टर्म-एंड परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था, जो कि 1 जून से होने वाली थी. कोरोना वायरस लॉकडाउन के खुलने के बाद जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

IGNOU: जुलाई सेशन के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

इग्नू ने जुलाई सत्र 2020 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. जो उम्मीदवार इग्नू में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वह onlinerr.ignou.ac.in और ignou.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 जून है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

इसके लिए इग्नू ने एक नए पोर्टल की भी जानकारी दी है. इस पोर्टल का नाम समर्थ (Samarth portal) है. जो छात्र इग्नू के जुलाई 2020 सेशन के लिए री रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह इग्नू की वेबसाइट के जरिए समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर लॉग-इन कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement