scorecardresearch
 

UGC NET 2018: आवेदन में अभी भी कर सकते हैं बदलाव, ऐसे करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी है. इस परीक्षा के लिए लाखों लोगों ने आवेदन किया है और अब बोर्ड ने अपने आवेदन में बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी है. इस परीक्षा के लिए लाखों लोगों ने आवेदन किया है और अब बोर्ड ने अपने आवेदन में बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने आवेदन में बदलाव भी कर सकते हैं. आवेदन में बदलाव करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं.

जिन लोगों ने आवेदन कर दिया है और अब बदलाव करना चाहते हैं तो 1 मई 2018 तक आपके पास मौका है. इसके बाद बदलाव करने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में करवाया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे.

Advertisement

CBSE UGC NET 2018: इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे शुरू करें तैयारी

अपने आवेदन में बदलाव करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं.

- उसके बाद Application Form Correction – NET July 2018 पर क्लिक करें।

- उसके बाद नेट अपने आवेदन की जानकारी भरें.

- उसके बाद तय प्रक्रिया को फॉलो करते हुए बदलाव कर दें.

जिन छात्रों ने 55 प्रतिशत अंक के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की हो वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें, इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने के बाद परीक्षार्थी पीएचडी करने के साथ-साथ पूरे भारत में किसी भी यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं.

- पिछले कुछ सालों के प्रश्न-पत्रों को जरूर देख लें. इससे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझने में मदद मिलेगी साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर्स और शिक्षकों की मदद अवश्य लें.

UGC NET: जानें- परीक्षा की तारीख, पैटर्न और कब शुरू होंगे आवेदन

- अपने सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी रखें, सभी टॉपिक्स की पूरी लिस्ट बनाएं ताकि कोई भी टॉपिक छूट न जाए. 3. आपको कुछ विषयों को प्राथमिकता देनी होगी. यह परीक्षा आपके पीजी कोर्स के अधिकतर विषयों को कवर करता है इसलिए हर विषय पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए. जनरल अवेयरनेस के टेस्ट पेपरों को जरूर हल करें.

Advertisement

- पर्सनल नोट्स जरूर बनाएं. ये नोट्स 'लास्ट-मिनट स्टडी' के लिए बहुत काम आएंगे.

- नोट बुक को तीन कॉलम में बांट ले. लेफ्ट कॉलम में टॉपिक, टाइटल, सीरियल नम्बर लिखें, बीच के कॉलम में मेन कटेंट और लास्ट कॉलम में कोई अपडेट या रेफरेंस लिखे.

Advertisement
Advertisement