CBSE Exam Date Sheet 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच किया जाएगा. वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज ट्वीट के जरिये सूचना दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाओं की पूरी डेटशीट शाम 5 बजे घोषित कर दी जाएगी. लेकिन अब डेटशीट की घोषणा को सोमवार तक टाल दिया गया है.
मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने बताया कि अब डेटशीट 18 मई को जारी की जाएगी. उन्होंने लिखा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी।@PMOIndia @HMOIndia @HRDMinistry @SanjayDhotreMP
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 16, 2020
आपको बता दें, सीबीएसई ने पहले ही बता दियाा था कि देश में कहीं भी 10वीं की परीक्षा नहीं होगी. सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजित की जाएगी.
सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा था कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में केवल 1-2 परीक्षाएं शेष हैं. इसके लिए हम पहले से ही लिए गए परीक्षा का इंटरनल एसेसमेंट करेंगे, जिसमें हम बचे हुए परीक्षा के लिए एवरेज और अन्य फॉर्मूले से रिजल्ट देंगे. इस कारण परीक्षाओं का आयोजन करना जरूरी नहीं है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
Attention Students!
Releasing the date sheet for #CBSE Board Examinations for Class 10th and 12th today at 5.00 pm.
Stay tuned for more details...#IndiaFightsCOVID19@PMOIndia @HMOIndia @HRDMinistry @mygovindia @SanjayDhotreMP @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 16, 2020
वहीं दूसरी ओर जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले से ही हो चुका है सीबीएसई ने उन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इस प्रक्रिया को पूरे होने में 50 दिन का समय लग सकता है. डॉ निशंक ने बताया था कि 29 विषयों की परीक्षा का होना बाकी है, लेकिन जो 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, जिसकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं. जिनका मूल्याकांन करने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है. आपको बता दें, सीबीएसई की ओर से डेटशीट जारी होने से पहले सोशल प्लेटफॉर्म पर फेक डेटशीट जारी कर दी गई थी.
Claim - A whatsapp forward claiming to be Date Sheet of #CBSE Board examination for Class 10th & 12th.#PIBFactCheck: #Fake forwards. Union HRD Minister @DrRPNishank will be releasing the date sheet for the same at 5 pm today.
Check: https://t.co/qCtXp7x2rB pic.twitter.com/7JNxsZTwsK
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 16, 2020
ये हैं वो 29 विषय, 12वीं में होगी जिनकी परीक्षा
![]()
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
सीबीएसई ने 3000 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिह्नित कर दिया है. अब 3000 मूल्याकांन केंद्र से ये उत्तर पुस्तिकाएं अध्यापकों के घरों तक पहुंचाई जा रही है. जिसके बाद अध्यापक मूल्याकांन की प्रकिया शुरू कर रहे हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
मूल्याकांन के दौरान किन बातों का रखा जा रहा है ध्यान
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण, सीबीएसई बोर्ड अब आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियमों और दिशा-निर्देशों का एक सेट तैयार कर रहा है. छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए, सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है. परीक्षा के दौरान सख्त नियम अपनाएं जाएंगे. छात्रों और शिक्षकों के लिए सभी आवश्यक किटों के साथ परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे.