scorecardresearch
 

BPSC 65th Prelims result: रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा BPSC Prelims का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया. रिजल्ट आप यहां दी गई लिंक से देख सकते हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

BPSC 65th Prelims Result 2020: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से शुक्रवार को 65वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये रिजल्ट शनिवार को आना था. आयोग ने एक दिन पहले शुक्रवार की देर शाम ही रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. हम यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी दे रहे हैं. इसके जरिये भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ये है रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, यहां देखें

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन पुलिस उप-कुलपति, निरीक्षक, नगरपालिका अधिकारी, पदों सहित कुल 434 पदों को भरने के लिए जारी किया था.

बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 2 लाख 75 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. इस भर्ती के जरिए करीब 425 रिक्तियां भरी जाएंगी. वहीं पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये ये परीक्षा दोबारा भी आयोजित की गई थी. ये परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की गई थी.

Advertisement

अब इस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी. फिर उस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए जाना होगा. अंत में इंटरव्यू में सफलता हासिल करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट में मेन्स और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन होगा.

बीपीएससी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है. परीक्षा में करीब 4 लाख युवा बैठे थे. इसके बाद 17 फरवरी, 2020 को बीपीएससी 65वीं का री-एग्जाम भी कराया गया था. इन सबका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

BPSC 65th PT Result 2020:  इन चार स्टेप में करें चेक

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2- अब यहां आपको रिजल्ट लिंक सामने फ्लैश होता दिख जाएगा.

स्टेप 3- अब यहां मांगी गई जानकारी भरें और अब सबमिट करें.

स्टेप 4- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

Advertisement
Advertisement