टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिर्टी रैंकिंग ने साल 2019 के लिए दुनियाभर के सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 49 भारतीय यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में भारत की कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी ने जगह बनाई है और वो कौन-कौन से स्थान पर है...
दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में पहला स्थान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का है, जो लगातार तीन सालों से कैंब्रिज और स्टैनफोर्ड से आगे है. इस लिस्ट में कैंब्रिज और स्टैफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे और तीसरे नंबर पर है. चौथे पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) हैं और 5वें पर कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है.
वहीं भारत के कई विश्वविद्यालयों ने इसमें अपनी जगह बनाई है, लेकिन उनका स्थान बहुत पीछे है. भारत के विश्वविद्यालयों ने टॉप-251 में जगह नहीं बनाई है. इसके बाद के स्लॉट में भारत के शिक्षण संस्थानों का नाम है.
भारत की ओर से भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (iisc Bangaluru) ने 251-300 के वर्ग में अपनी जगह बनाई है. यह भारतीय विश्वविद्यालयों में सबसे ऊपर है. इसके बाद आईआईटी आदि विश्वविद्यालयों के नाम हैं. आइए जानते हैं भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के नाम...
दूसरा स्थान- आईआईटी इंदौर (351-400)
तीसरा स्थान- आईआईटी बॉम्बे (401-500)
चौथा स्थान- आईआईटी रुड़की (401-500)
पांचवां स्थान- जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (कर्नाटक की जगदगुरु श्री शिवरात्रिश्वरा यूनिवर्सिटी) (401-500)
छठा स्थान- आईआईटी दिल्ली (501-600)
सातवां स्थान- आईआईटी कानपुर (501-600)
आठवां स्थान- आईआईटी खड़गपुर (501-600)
नौवां स्थान- सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (501-600)
दसवां स्थान- अमृता यूनिवर्सिटी (601-800)
भारत के लिए अच्छी बात ये है कि पिछले साल जहां इस लिस्ट में भारत की 42 सबसे अच्छी यूनिर्वसिटी शामिल हुई वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 49 हो गई है.
हालांकि इस साल टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिर्टी रैंकिंग की लिस्ट में भारत टॉप 200 में जगह नहीं बना पाया है. वहीं यूके की 29 यूनिवर्सिटी टॉप 200 में शामिल हैं.