बता दें, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 5 मार्च को
रिजल्ट जारी कर दिए थे, जिसमें 759 परीक्षार्थी ने कामयाब हुए थे. ये वहीं
उम्मीदवार हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके ये परीक्षा पास की है.
आपको बता दें, सिविल सेवा परीक्षा में इस बार के रिजल्ट में ज्यादातर इंजीनियर्स ने ही बाजी मारी है. टॉप 50 में 27 इंजीनियर्स उम्मीदवार ने परीक्षा में टॉप किया है. कनिष्क कटारिया को मिलाकर पांच आईआईटी से पास आउट हैं.