scorecardresearch
 
Advertisement
एजुकेशन

भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध

भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 1/6
पुलवामा में आतंकी हमलें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद होने के बाद भारत के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वहीं भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में किए हमले ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. जिसके बाद पाकिस्ताम बौखलाया हुआ है. इसी मौके पर जानते हैं आखिर भारत ने आज तक पाकिस्तान से कितनी जंग लड़ी है और उसके क्या कारण थे और आखिर में उसके क्या परिणाम रहे.

भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 2/6
भारत और पाकिस्तान में अभी तक चार जंग लड़ी है, जो कि साल 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में हुई. वहीं भारत ने हर युद्ध में विजय हासिल की है. हालांकि युद्ध में भारत को जान-मान का काफी नुकसान हुआ था और भारतीय सैनिकों को अपनी शहादत देनी पड़ी.


भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 3/6
पहला युद्ध- 1947-48
भारत और पाकिस्तान साल 1947 में आजाद हुए थे, लेकिन आजादी के कुछ दिन बाद ही भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के बादल मंडराने लग गए थे. इस युद्ध की वजह भी कश्मीर ही थी. आजादी के बाद 1947 में ही कश्मीर में दंगे फैल गए थे और बढ़ते विद्रोह के बीच पाकिस्तान ने कश्मीर में कबायली सेनाओं को भेजा था और उसके बाद लड़ाई हुई थी. उस दौरान कश्मीर में भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला. वहीं यूएन के माध्यम से इस युद्ध को शांत करवाया गया.


Advertisement
भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 4/6
दूसरा युद्ध- 1965
इस युद्ध की वजह भारत पाकिस्तान के बीच नदियों का बंटवारा था. इस दौरान साल 1965 में पाकिस्तान के कच्छ सीमा के पास हमला किया, जिससे विवाद शुरु हो गया. इस युद्ध में 2862 भारतीय और 5800 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई थी. इस युद्ध में 1900 वर्ग किलोमीटर पाकिस्तानी हिस्सा भारत ने जीता और पाकिस्तान के हाथ 540 वर्ग किलोमीटर हिस्सा लगा. इसमें दोनों देशों के कई टैंक बर्बाद हो गए थे.
भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 5/6
तीसरा युद्ध- 1971
यह युद्ध पूर्वी पाकिस्तान को लेकर हुआ था. साल 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे. 14 दिनों तक चले युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक घुटने टेकने का मजबूर हो गए. 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के चुंगल से आजाद कराकर एक नया देश बांग्लादेश का जन्म हुआ.



भारत के लिए नया सिरदर्द नहीं है PAK, ऐसे रहे हैं पिछले 4 युद्ध
  • 6/6
चौथा युद्ध- 1999
इस युद्ध की वजह जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों की घुसपैठ थी. इसके कारगिल की लड़ाई भी कहा जाता है. इसकी शुरुआत हुई थी 8 मई 1999 से जब पाकिस्तानी फौजियों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखा गया था. पाकिस्तान ने इस युद्ध में 2700 से ज्यादा सैनिक खो दिए थे. पाकिस्तान को 1965 और 1971 की लड़ाई से भी ज्यादा नुकसान हुआ था. करगिल युद्ध के दौरान घुसपैठियों को देश की सीमा से बाहर खदेड़ने के लिए जो अभियान चलाया गया था, उसे नाम दिया गया था, 'ऑपरेशन विजय'.


Advertisement
Advertisement