सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला पुलिस अफसर ड्यूटी के समय रोते हुए बच्चे को दूध पिला रही है. जहां आज भी हमारे समाज में खुले में बच्चे को दूध पिलाना गलत माना जाता है, वहीं इस महिला की तस्वीर ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. इतना ही नहीं इस महिला को प्रमोशन भी दे दिया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..
2/11
सेलेस्टे आयला (Celeste Ayala) नाम की महिला अर्जेंटीना की पुलिस अफसर हैं.
3/11
ये तस्वीर उस वक्त खींची गई जब वह ड्यूटी पर तैनात थीं और उसी दौरान एक बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं.
Advertisement
4/11
आपको जानकार हैरानी होगी जिस रोते हुए बच्चे को वह ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं वह उनका बच्चा नहीं है. लेकिन ये कहना सही होगा एक औरत हर चीज सह सकती है लेकिन एक बच्चे को नहीं देख सकती.
5/11
आपको बता दें, ये दिलचस्प वाकया कुछ दिन पहले अर्जेंटीना के ब्यूनोस एरीज प्रांत में हुआ है. जब वहां की फायर ब्रिगेड की अफसर सेलेस्टा अयला एक 6 महीने की बच्ची को ब्रेस्टफीडिंग कराने लगीं.
6/11
रोजाना की तरह सेलेस्टे आयला की ड्यूटी बच्चों के अस्पताल में लगी थी. उस वक्त सोशल वर्कर की एक टीम अस्पताल में पांच बच्चों को लेकर आई. जिनमें एक 6 महीने का छोटा बच्चा भी शामिल था. सभी बच्चे कुपोषित थे.
7/11
उनमें से सबसे छोटा बच्चा खूब रो रहा था. एक औरत होते हुए सेलेस्टे आयला से वह देखा नहीं गया और ड्यूटी के दौरान ब्रेस्टफीडिंग कराने लगी. सेलेक्टे ने बताया- जब मैंने बच्चे को देखा था जो वह भूखा लग रहा था, क्योंकि वह अपना हाथ बार-बार अपने मुंह में डाल रहा था, इसलिए मैंने उसे गले लगाया और बिना किसी की परवाह किए वर्दी में दूध पिलाने लगीं.
8/11
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर इस इस तस्वीर को सेलेक्टे के सहयोगी 'Marcos Heredia' ने शेयर किया है. जिसे 1 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
9/11
इस वाकया के बाद ब्यूनस आयर्स प्रांत की सुरक्षा मंत्री क्रिस्टियन रिटोंडो उनके मुरीद हो गए.
Advertisement
10/11
उन्होंने सेलेक्टे को मिलने बुलाया और प्रमोशन दे दिया. उन्हें पुलिस अफसर से सारजेंट (Sergeant) बना दिया गया है
11/11
इसी के साथ उन्होंने ट्वीट कर कहा- हम आपको सहज प्यार
के लिए धन्यवाद देते हैं कि आपने रोते हुए बच्चे को शांत कराया. ये वही
पुलिस अफसर हैं जिस पर हमें गर्व है, पुलिस जो हम चाहते हैं.