scorecardresearch
 

Fit India Quiz 2021: NTA 13 भाषाओं में आयोजित करेगा क्विज, यहां करें अप्‍लाई

Fit India Quiz 2021: क्विज़ में जीतने वालों को 2.50 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे. वहीं चैम्पियन स्कूल को 25 लाख और उप विजेता को 15 लाख का पुरस्कार मिलेगा.

Advertisement
X
Fit India Quiz 2021
Fit India Quiz 2021
स्टोरी हाइलाइट्स
  • रजिस्‍ट्रेशन 01 जुलाई से शुरू होंगे
  • रजिस्‍ट्रेशन की लास्‍ट डेट 31 जुलाई है

Fit India Quiz 2021: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं फिट इंडिया मिशन की ओर से स्कूलों में फिट इंडिया क्विज का आयोजन किया जाना है. इसका उद्देश्य बच्चों को फिट रखने और उनमें फिटनेस से संबंधित जागरूकता को बढ़ाना है. इस क्विज़ का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा किया जाना है. क्विज़ 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

क्विज़ में जीतने वालों को 2.50 लाख रुपये तक के पुरुस्कार दिए जाएंगे. वहीं चैम्पियन स्कूल को 25 लाख और उप विजेता को 15 लाख का पुरुस्कार मिलेगा. क्विज़ में भाग लेने के लिए रजिस्‍ट्रेशन 01 जुलाई से होंगे. छात्र CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट कर अपना रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं. 

क्विज़ 4 राउंड में आयोजित की जाएगी- स्कूल, प्रारंभिक, राज्य और राष्ट्रीय. स्कूलों और प्रतिभागियों दोनों के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने संबद्ध स्कूलों से ज्‍यादा से ज्‍यादा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है. रजिस्‍ट्रेशन 31 जुलाई तक होंगे जबकि प्रीलिम्‍स क्विज़ 04 सितंबर तक आयोजित की जाएगी.

 

Advertisement
Advertisement