scorecardresearch
 

होम्योपैथी फार्मासिस्ट-PCS जू. इंजीनियर- आबकारी सिपाही... जानिए क्यों लखनऊ में हो रहे ये प्रोटेस्ट

लोअर पीसीएस अभ्यर्थी भी प्रदर्शन करने आज लखनऊ पहुंचे हैं. ये अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं. सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में देरी करने का आरोप भी लगा रहे हैं. 

Advertisement
X
प्रदर्शन की एक तस्वीर
प्रदर्शन की एक तस्वीर

लखनऊ में आज अलग-अलग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर पिकअप भवन पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू किया. इसमें होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, आबकारी सिपाही और लोअर पीसीएस जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति को लेकर पिकअप भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं अलग अलग विभाग के लोग अपनी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में स्थित पिकअप भवन जहां पर UPSSSC का ऑफिस भी है. आज सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थी और कई संगठन अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर पहुंच गए हैं. हाथों में होर्ड‍िंंग ल‍िए अभ्यर्थी अपनी मांग कर रहे हैं. यहां पहुंचे लोगों में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, आबकारी सिपाही और लोअर पीसीएस जूनियर इंजीनियर अभ्यर्थी पहुंच गए. होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों का मानना है कि वो लंबे समय से अंतिम चरण परिणाम घोषित करने की सरकार से गुजारिश कर रहे हैं जबकि सरकार उनका रिजल्ट घोषित नहीं कर रही है. 

आबकारी सिपाही भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों का मानना है कि सरकार ने अधूरी भर्ती प्रक्रिया छोड़ दी है. उसको पूरी तरीके से प्रक्रिया कंप्लीट करने के बाद नौकरी देनी चाहिए लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वहीं लोअर पीसीएस अभ्यर्थी भी प्रदर्शन करने आज लखनऊ पहुंचे हैं. ये अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं. सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में देरी करने का आरोप भी लगा रहे हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement