scorecardresearch
 

सिर्फ IT में ही नहीं... AI सीख गए तो यहां भी मिलेगी मोटी सैलरी वाली नौकरी!

AI Jobs: ऐसा नहीं है कि एआई का इस्तेमाल आईटी सेक्टर में ही बढ़ रहा है, इसके अलावा कई सेक्टर्स में एआई का चलन बढ़ रहा है. अगर आप AI जानते हैं तो आपके लिए नौकरी के कई दरवाजे खुल जाएंगे.

Advertisement
X
AI से कई सेक्टर्स में नौकरियों का विस्तार होने वाला है. (Photo: Pexels)
AI से कई सेक्टर्स में नौकरियों का विस्तार होने वाला है. (Photo: Pexels)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलन की वजह से कई जॉब सेक्टर्स में काफी बदलाव हो रहा है. एआई की वजह से कई लोगों की नौकरियां खतरे में हैं तो कई नई नौकरियां भी बाजार में आ रही हैं. अभी लोगों का मानना है कि एआई की वजह से सिर्फ आईटी सेक्टर ही प्रभावित हो रहा है और वहां ही एआई का यूज हो रहा है. लेकिन, ऐसा नहीं है.

कई सेक्टर्स में एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है और इस वजह से उन लोगों की भी डिमांड बढ़ रही है, जिनके पास एआई से जुड़ी स्किल्स हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किन सेक्टर्स में एआई से जुड़ी नौकरियों का विस्तार होने वाला है ताकि आप भी एआई की पढ़ाई करके कई उन सेक्टर्स में नौकरी पा सके. 

किन सेक्टर्स में आएंगी एआई जॉब्स?

ये कई रिपोर्ट्स में साफ हो चुका है कि भारत में अब कई कंपनियों में Generative AI का जिक्र काफी ज्यादा हो गया है. इसकी वजह से AI जॉब ओपनिंग्स में 54% उछाल दर्ज हुआ है. खास बात ये है कि नॉन आईटी कंपनियों में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ा है. कई कंपनियां AI-स्किल रोल्स के लिए 60 लाख रुपये तक सैलरी देने को तैयार हैं, लेकिन टैलेंट की कमी 40–53% है. रिसर्च बताती है कि AI-स्किल वाले कर्मचारियों को 23% वेतन प्रीमियम मिलता है और कई कंपनियाँ डिग्री से ज्यादा स्किल पर फोकस कर रही हैं. 

Advertisement

किन सेक्टर्स में एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है?

अगर एआई के विस्तार की बात करें तो आईटी सेक्टर के अलावा इन सेक्टर्स में एआई का विस्तार हो रहा है. 

- हेल्थकेयर सेक्टर (Medical AI Analyst, Clinical Data Scientist, AI Diagnostics Specialist) 

- इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग (Predictive Maintenance Analyst, Robotics AI Engineer, Smart Factory Specialist)

- मार्केटिंग, बिजनेस और मैनेजमेंट (AI Marketing Strategist, Customer Behavior Analyst, AI Product Manager)

- फाइनेंस और बैंकिंग (Risk Modeling Analyst, Fraud Detection Specialist, Quant Analyst)

- कृषि (Agri-Data Analyst, Precision Farming Specialist, Farm Automation Engineer)

- रिटेल, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी (Demand Forecast Analyst, Property Price Predictor, Smart Inventory Specialist)

- शिक्षा सेक्टर (EdTech AI Trainer, Adaptive Learning Designer, AI Curriculum Developer) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement