scorecardresearch
 

स्पीड से हो रहा AI का यूज, इन लोगों की नौकरी पर है सबसे ज्यादा संकट

माइक्रोसॉफ्ट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसी नौकरियां हैं जिन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बड़ा असर पड़ सकता है. ट्रांसलेटर लेखक, पत्रकार, डेटा वैज्ञानिक और ग्राहक सेवा प्रतिनिधि जैसी नौकरियों में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है.

Advertisement
X
AI से डरने के बजाय नई स्किल सीखकर खुद को तैयार करना ही बेहतर रास्ता है. ( Photo: Pexels)
AI से डरने के बजाय नई स्किल सीखकर खुद को तैयार करना ही बेहतर रास्ता है. ( Photo: Pexels)

आजकल हर जगह एक ही सवाल सुनने को मिल रहा है- क्या एआई आपकी नौकरी पर असर डालेगा? लगातार हो रही नौकरियों में छंटनी के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है. लेकिन डरने से बेहतर है समय रहते खुद को तैयार करना.हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की एक रिपोर्ट में करीब 2 लाख एआई इस्तेमाल के मामलों की स्टडी की गई.  इसमें पता चला कि कई नौकरियों में बड़ा काम अब एआई कर सकता है.

किन नौकरियों पर ज्यादा असर पड़ सकता है?
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ काम ऐसे हैं जिनमें एआई 80% से ज्यादा काम खुद कर सकता है.

ज्यादा खतरे वाली नौकरियां:

  1. दुभाषिए और अनुवादक (Interpreters and translators)
  2. इतिहासकार और गणितज्ञ
  3. प्रूफरीडर
  4. मशीन कोडर
  5. लेखक और कंटेंट क्रिएटर
  6. पत्रकार
  7. संपादक

तकनीकी क्षेत्र में भी AI का असर 

  • डेटा वैज्ञानिक
  • वेब डेवलपर
  • सांख्यिकी सहायक
  • ग्राहक सेवा और सेल्स से जुड़े काम:
  • सेल्स प्रतिनिधि
  • ग्राहक सेवा प्रतिनिधि
  • टिकट एजेंट
  • टेलीमार्केटर

इनमें से ज्यादातर काम भाषा, कंप्यूटर और डेटा से जुड़े होते हैं. एआई ऐसे काम तेजी से और कम समय में कर सकता है.

कंपनियां क्या कर रही हैं?
कई कंपनियां नई भर्ती कम कर रही हैं और एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं. कुछ क्षेत्रों में नौकरी की रफ्तार धीमी हो गई है. फ्रीलांस राइटिंग और कोडिंग जैसे कामों में भी कमी देखी जा रही है.

Advertisement

क्या सभी नौकरियां खतरे में हैं?
नहीं. जिन कामों में शारीरिक मेहनत या इंसानी समझ जरूरी है, वे अभी सुरक्षित माने जा रहे हैं. इन कामों में एआई ज्यादा मदद नहीं कर सकता. जैसे-

  • छत बनाने वाले
  • सफाईकर्मी
  • पेंटर
  • नर्सिंग असिस्टेंट

AI से डरने की जरूरत नहीं
इतिहास बताता है कि नई तकनीक नौकरियां खत्म नहीं करती, बल्कि उनका तरीका बदल देती है. अब जरूरी है कि लोग एआई को दुश्मन नहीं, बल्कि एक सहायक के रूप में देखें. जो लोग एआई सीखेंगे और अपने काम में उसका इस्तेमाल करेंगे, उनके लिए नए मौके बन सकते हैं. कुछ देशों में एआई स्किल वाली नौकरियों में ज्यादा वेतन भी मिल रहा है. a

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement