scorecardresearch
 

UPPSC Exam 2021: आयोग ने जारी किया इंजीनियरिंग एग्जाम शेड्यूल, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPPSC Exam 2021: वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने अभी एडमिट कार्ड की डेट जारी नहीं की है पर संभव है कि आयोग इसे जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दे.

Advertisement
X
uppsc engineering exam date
uppsc engineering exam date
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 23 जनवरी को होगा एग्जाम
  • दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी परीक्षा

UPPSC Exam 2021: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर  COMBINED STATE ENGINEERING SERVICES EXAM-2021 की परीक्षा की तारीख जारी की है. 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 23 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम 2 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से 11.30 तक और दूसरे शिफ्ट का एग्जाम 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.  इस एग्जाम में कैंडिडेट को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा में कैंडिडेट को ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी. वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने अभी एडमिट कार्ड की डेट जारी नहीं की है पर संभव है कि आयोग इसे जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दे.

इन पदों पर आवेदन 13 अगस्त, 2021 से शुरू हुए थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2021 थी. इन पदों के लिए 21 से 40 वर्ष तक के कैंडिडेट आवेदन के पात्र थे.

Advertisement

एग्जाम नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement
Advertisement