कई बार ऑफिस में हम ऐसे काम करते हैं जिनसे हमारी छवि खराब होती है या स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए इन कामों से बचना चाहिए...
- अक्सर हम डेस्क पर खाते-पीते रहते हैं. जिनसे हमें बचना चाहिए. अगर कुछ खाया है तो डेस्क को तुरंत क्लीन कर देना चाहिए. डेस्क पर रखे फोन, कंप्यूटर और की-बोर्ड में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु सबसे ज्यादा होते हैं. इसलिए इन तीनों की सफाई ठीक से हो, इसका खास ख्याल रखें.
ऐसे करेंगे तैयारी, तो क्रेक कर लेंगे हर इंटरव्यू...
- जब हम बोर होते हैं तो गॉसिपिंग में लग जाते हैं. सेहतमंद रहना है तो गॉसिप की आदत से दूरी बना लें. अच्छी तरह जान लें कि ऑफिस में ऐसे लोगों को कम पसंद किया जाता है, जो गॉसिप करते हैं. यह आदत आपके काम में रुकावट डालने के साथ तनाव का कारण भी बनती है.
- लंबे समय तक एक जगह ना बैठे रहें. ऑफिस में काफी देर तक बैठने से पैर की मांसपेशियों में दौड़ने वाली तरंगे बंद हो जाती हैं. है. कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों में कुछ समय बाद इंसुलिन की सक्रियता भी घट जाती है. जिसे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज का खतरा पैदा हो जाता है.
बनना है 'सुल्तान' तो 'दंगल' से ये सीखो...
- बिजी रहते हैं तो खाते नहीं हैं. लंच या ब्रेकफास्ट स्किप करने से स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है. किसी कंपनी के कर्मचारियों का स्किल्ड होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनका फिट होना. इसलिए अपने वजन का खास ख्याल रखें. फास्ट फूड खाने की आदत से तौबा करें और ग्रीन टी पीने की आदत डालें.