देश की राजधानी दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज ने नॉन टीचिंग (KMC) ने 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kmc.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन 7 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं, जो 27 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर होगी नियुक्ति
इन पदों के जरिए लैबोरेटरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
इन पद के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन अलग-अलग है. हालांकि, कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है. जबकि कुछ पदों के लिए 12वीं पास होने जरूरी है. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट मांगा गया है. वहीं, लैबोरेटरी अटेंडेंट पदों के लिए इससे जुड़े विषय में ग्रेजुएशन के साथ लैब का अनुभव होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. हर प्रश्न 2 नंबर का होगा और गलत जवाब देने पर 0.5 नंबर की निगेटिव मार्किंग की जाएगी. कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा. सैलरी की बात करें, तो उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक सैलरी समेत अन्य भत्ते दिए जाएंगे. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द आवेदन कर दें.