scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

बनना चाहते हैं फैशन डिजाइनर, पर नहीं है पता कि कौन-सा करें कोर्स... मिलेगी इतनी सैलरी

Photo:Pexels
  • 1/7

आज के समय में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह एक ऐसा प्रोफेशन बन चुका है जिसमें क्रिएटिविटी के साथ शानदार कमाई और पहचान दोनों मिलती है. हर युवा जो ट्रेंड्स को समझता है, रंगों और डिजाइन के साथ प्रयोग करना पसंद करता है, वह फैशन डिजाइनर बनने का सपना देखता है. 
 

Photo: Pexels
  • 2/7

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन-सा कोर्स करें और आगे चलकर कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

Photo: Pexels  
  • 3/7

फैशन डिजाइनर बनने के लिए छात्र अलग-अलग लेवल के कोर्स करते हैं, पर जो स्टूडेंट 10वीं या 12वीं के बाद जल्दी स्किल सीखना चाहते हैं उनके लिए सर्टिफिकेट कोर्स अच्छा ऑप्शन होता है. इसमें फैशन डिजाइनिंग सर्टिफिकेट, फैशन इलस्ट्रेशन और ड्रेस डिजाइनर जैसे कोर्स शामिल हैं. इन कोर्स की अवधि आमतौर पर 6 महीने से 1 साल की होती है और ये शुरुआती स्तर पर फैशन इंडस्ट्री को समझने में मदद करते हैं.

Advertisement
 Photo: Pexels 
  • 4/7

इसके साथ ही फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए डिप्लोमा कोर्स भी बेहद मददगार होते हैं.  डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइन और Diploma in Apparel Technology जैसे कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स  1 से 2 साल की अवधि के होते हैं. इन कोर्सेज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे छात्रों को जल्दी नौकरी मिलने की संभावना होती है.
 

Photo: Pexels  
  • 5/7

अगर कोई छात्र फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाना चाहता है, तो उनके लिए डिग्री कोर्स सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें आप  B.Des (Fashion Design), B.Sc in Fashion Designing और Bachelor in Fashion Technology (B.FTech) जैसे कोर्स कर सकते हैं, जो 3 से 4 साल के होते हैं.  इन कोर्सेज की मदद से छात्रों को बड़े फैशन ब्रांड्स में काम करने, इंटरनेशनल करियर बनाने और हाई पैकेज का मौका मिलता है. 
 

Photo: Pexels 
  • 6/7

अगर आप इनमें से कोई भी कोर्स करना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग-अलग योग्यता है. सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रों को 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं, डिग्री कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है. 

Photo: Pexels 
  • 7/7

वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, फ्रेशर को लगभग हर महीने 20 से 35 हजार रुपये मिल सकते हैं. 2 से 5 साल अनुभव वालों को करीब 50 से 80 हजार रुपये प्रति माह मिल सकते हैं. वहीं, टॉप डिजाइनर को करीब 1 से  3 लाख रुपये प्रति माह मिल सकते हैं.  Photo: Pexels 

Advertisement
Advertisement