दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 38वें अन्तर्राष्ट्रीय मेले का शुभारंभ हो गया. मैदान के एक बड़े हिस्से निर्माण कार्य की वजह से इस बार मेले में केवल 800 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जबकि इससे पहले हर साल मेले में 5000-6500 प्रतिभागी होते थे. भीड़ की समस्या से निपटने के लिए 25 हजार लोगों को ही रोजाना मेले में आने दिया जाएगा. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद रहे. इस बार मेले की थीम 'रूरल एंटरप्राइज इन इंडिया' रखी गई है.ट्रेड फेयर में भारत का पार्टनर कंट्री अफगानिस्तान और फोकस कंट्री नेपाल है. जबकि फोकस राज्य झारखंड को बनाया गया है.
38th international fair was launched today at Pragati Maidan. Because of the construction work, only 800 participants are participating in the fair this time, whereas in the fair every year there were 5000-6500 participants. 25 thousand people will be allowed to come to the fair every day to deal with the problem of the crowd. This time the theme of the fair has been Rural Enterprise in India.