Suryastra rocket launcher testing: भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी कामयाबी सामने आई है. निजी क्षेत्र की प्रमुख रक्षा कंपनी नीबे लिमिटेड ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में 'सूर्यास्त्र' रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है. ये परीक्षण भारतीय सेना की ओर से कंपनी को दिए गए खरीद ऑर्डर के तहत किया गया है. क्या है इसकी खासियत? जानिए.