scorecardresearch
 
Advertisement

सलाउद्दीन के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने से PAK पर होगा ये असर

सलाउद्दीन के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने से PAK पर होगा ये असर

पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने पाक की सरपरस्ती में पल रहे सैयद सलाउद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है. इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. पाक में मौजूद आतंक के खौफनाक ट्राएंगल के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. इसका असर आतंक की पूरी ज़मात पर पड़ना तय है.इसके सूत्रधार आतंकी सरगना सैयद सलाउद्दीन, मसूद अजहर और हाफिज सईद हैं. लेकिन यहां एक सवाल यह भी खड़ा किया जा रहा है कि इस ऐलान का फायदा क्या होगा? शायद तब जब इसके मुताबिक एक्शन हो सके. हम सभी जानते हैं कि पहले ही हाफिज सईद को भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जा चुका है, लेकिन वो पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है.हाफिज सईद भारत और अमेरिका के खिलाफ जहर उगलता है. यदि वाकई आतंक के आकाओं पर नकेल कसनी है, तो पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव डालने की जरूरत है. एक उम्मीद तो बंधी है, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना है. देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिकी घोषणा के बाद अब पाकिस्तान की अगली प्रतिक्रिया क्या होगी.

Advertisement
Advertisement