scorecardresearch
 

CM योगी की आंखों में क्रोध था... विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले शहीद के पिता

विकास दुबे के एनकाउंटर पर शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थ पाल सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आंखों में क्रोध और उनकी छाती में धधकती हुई ज्वाला को देखा, तो लग गया था कि इंसाफ मिलेगा.

Advertisement
X
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-PTI)
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-PTI)

  • एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे
  • शहीद के पिता ने UP पुलिस को किया सलाम

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मार गिराया है. विकास दुबे के एनकाउंटर पर शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थ पाल सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के हौसले और जज्बे की तारीफ की. मैंने CM योगी आदित्यनाथ के आंखों में क्रोध और उनकी छाती में धधकती हुई ज्वाला को देखा, तो लग गया कि इंसाफ मिलेगा.

आजतक से खास बातचीत करते हुए शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थ पाल सिंह ने कहा कि जब मैं बेटे की लाश लेने गया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझसे सिर्फ दो शब्द पूछे थे. उनकी आंख में क्रोध और छाती में धधकती हुई ज्वाला को मैंने देखा था, फिर मैंने अपनी पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा कि अब योगी जी इसका काम कर देंगे.

Advertisement

शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थ पाल सिंह ने कहा कि मुझे सीएम योगी आदित्यनाथ के क्रोध को देखकर विश्वास था कि हमें इंसाफ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसके ज्यादा बड़ी कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए, जिन्होंने विकास दुबे की मदद की थी. विकास दुबे का चैप्टर क्लोज होने के बाद इन लोगों को भूलना नहीं चाहिए.

आजतक से बात करते हुए शहीद के पिता तीर्थ पाल सिंह ने कहा कि हमारे गांव में कोई भय का माहौल नहीं है. पूरा परिवार पहले भी नहीं डरता था और आज भी नहीं डरता है. हम अपने बेटे को निडर बनाते हैं. एक बेटे को रोजगार मिल गया था. अब बाकी बचे दो बेटों ने भी कहा कि मैं कहीं भी नौकरी करने के लिए तैयार हूं.

गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले विकास दुबे का आज एनकाउंटर कर दिया गया है. उसे उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था. तभी वह पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा. जवाबी कार्रवाई में उसको मार गिराया गया.

Advertisement
Advertisement