scorecardresearch
 
एसएससी पेपर लीक मामले में 7 लोग गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एसएससी पेपर लीक मामले में 7 लोगों को गिरफ़्तार किया है. ये सभी लोग देशभर में एसएससी पेपर लीक रैकेट से जुड़े हैं. ये सभी आरोपी अलग-अलग एसएससी एक्जाम सेंटर से पेपर लीक करवाते थे. पेपर लीक मामले में इनकी मदद उन स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट करते थे, जहा एक्जाम सेंटर थे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

यह रैकेट चलाने वाले एसएससी एक्जाम में बैठने वाले कोचिंग सेंटर पर स्टूडेंट को ट्रैप कर उनको पेपर दिलाने के नाम पर 4 लाख से 8 लाख तक लेते थे. गिरफ़्तार लोग मिनटों में ही व्हाट्सऐप पर पेपर अपने क्लाइंट को सेंड कर देते. साथ में पेपर की आंसर सीट भी मुहैया करा देते थे. पकड़े गए सभी लोग मथुरा, शामली, आगरा के रहने वाले हैं.

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को एसएससी एक्जाम पेपर लीक होने के शक में निरस्त हुआ था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच को एसएससी ने शिकायत दी थी. बता दें कि एसएससी के द्वारा देशभर में कई केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती की जाती है.

Advertisement

इसके पहले एसएससी एमटीएस परीक्षा के सरगना समेत नौ सेटरों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इनमें पांच , दो अरवल और एक-एक भागलपुर व नालंदा के थे.

इनके पास से बनियान में अटैच मैग्नेटिक स्टिक, लैपटॉप, ब्लूटूथ की तरह डिवाइस, एटीएम कार्ड बरामद किये गये थे. पुलिस का कहना है कि हरियाणा के गिरोह ने इस गिरोह को व्हाट्सऐप के माध्यम से परीक्षा से पूर्व एक घंटे पहले पेपर व आंसर उपलब्ध कराये थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement