scorecardresearch
 

3 दिन की मासूम को कुत्तों से छुड़ाया, बच्ची के शरीर पर मिले छुरी के 20 घाव

तीन दिन की बच्ची के शरीर में इतने गंभीर घाव को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. बच्ची को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तब उसकी सांस भी लगभग बंद हो चुकी थी. हालांकि शुरुआती इलाज के बाद बच्ची सांस लेने लगी.

Advertisement
X
अस्पताल में जख्मी बच्ची
अस्पताल में जख्मी बच्ची

  • पैदा होने के बाद बच्ची को मारने की कोशिश
  • कुछ बच्चों ने कुत्ते के मुंह से मासूम को छुड़ाया

गुजरात के राजकोट में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. राजकोट के महिमा और ठेबचडा गांव में बीच खेत में तीन दिन की मासूम बच्ची जख्मी हालत में मिली है.

बच्ची को कुत्ता अपने मुंह में दबाकर उठा ले जा रहा था, तभी वहां क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद वो लोग दौड़कर वहां पहुंचे, तो देखा कि एक कुत्ता अपने मुंह से उठाकर बच्ची को ले जा रहा था.

इसके बाद उन युवकों ने कुत्तों के समूह को पत्थर मारकर भगाया और बच्ची को बचाया. उन युवकों ने 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस भी बुलाया और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

छुरी के 20 से ज्यादा घाव

डॉक्टरों ने बच्ची का फौरन इलाज शुरू किया. इसके बाद डॉक्टरों ने जो बताया, वो सुनकर रूह कांप उठी. डॉक्टरों के मुताबिक जन्म के बाद बच्ची को छुरी से गोदा गया. बच्ची के शरीर पर छुरी के 20 से ज्यादा घाव थे.

तीन दिन की बच्ची के शरीर में इतने गंभीर घाव को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. बच्ची को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तब उसकी सांस भी बंद हो चुकी थी. हालांकि शुरुआती इलाज के बाद बच्ची सांस लेने लगी.

फिलहाल बच्ची को राजकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. बच्ची के शरीर और मुंह पर धूल लगी थी. माना जा रहा है कि किसी युवती ने जन्म के बाद बच्ची को फेंक दिया होगा.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी बोले- लालू शासन के 15 वर्षों में दोष हो सकते हैं, अब नया बिहार बनाएंगे

कहां से आए छुरी के निशान

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्ची के शरीर में छुरी के 20 से ज्यादा निशान कहां से आए? छुरी के निशानों से साफ होता है कि बच्ची को जन्म के बाद जान से मारने की भी कोशिश हुई थी. हालांकि बच्ची बच गई.

क्रिकेट खेल रहे युवकों ने मासूम को मौत के मुंह से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया और डॉक्टरों ने उसे बचा लिया. डॉक्टर दिव्या बारड ने बताया कि बच्ची के पीठ पर छुरी से वार किया गया था.

Advertisement

इसे भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की आलोचना करने वाले प्रशांत किशोर की चिराग पासवान ने की तारीफ

तीन दिन की बच्ची के शरीर पर जिस तरह से छुरी से हमला किया गया, वो न सिर्फ दिल दहलाती है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार करती है. हालांकि अभी तक बच्ची की मां का पता नहीं चल सका है.

Advertisement
Advertisement