scorecardresearch
 
Advertisement
जुर्म

17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश

17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 1/7
अब तक आपने पैसों की धोखाधड़ी के मामले सुने होंगे, लेकिन पंजाब के फरीदकोट में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां व्यापारी के साथ घोड़े के जरिये धोखाधड़ी हुई. (प्रतीकात्मक फोटो)
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 2/7
दरअसल, पंजाब के फरीदकोट में एक घोड़ा व्यापारी ने सफेद घोड़े को काले रंग से रंगकर उसे मारवाड़ी नस्ल का बताते हुए फरीदकोट निवासी करनबीर इंदरसिंह सेखों को 17.5 लाख रुपये में बेच दिया. कुछ ही दिनों में घोड़े का कलर बदलने लगा और घोड़ा फिर सफेद हो गया. (प्रतीकात्मक फोटो)
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 3/7
इस बारे पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस बारे में पीड़ित करनबीर इंदरसिंह सेखों ने बताया कि घोड़ा व्यापारी मेवा सिंह से नवम्बर 2017 में उन्होंने मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा खरीदा था. (प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 4/7

उन्होंने बताया कि मेवा सिंह ने उन्हें घोड़े को राजस्थान के सबसे बेहतर मारवाड़ी नस्ल का बताया था. जिसकी कीमत 24 लाख रुपये बताई थी. हालांकि, बाद में 17.5 लाख रुपये में दोनों पक्ष राजी हुए और उन्होंने घोड़ा खरीद लिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 5/7

फिर कुछ दिन बाद घोड़े के शरीर पर सफेद निशान दिखने लगे. उन्हें पहले लगा कि कोई बीमारी है, लेकिन कुछ ही दिनों में घोड़ा पूरी तरह सफेद हो गया. (प्रतीकात्मक फोटो)
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 6/7
जब सेखों ने मेवा सिंह और उसके लोगों से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह ठगी के शिकार हुए हैं. करनबीर का आरोप है कि यह ग्रुप ऐसे ही कई और लोगों को ठग चुका है.(प्रतीकात्मक फोटो)
17.5 लाख का काला घोड़ा अचानक हुआ सफेद, मालिक के उड़े होश
  • 7/7
इस बारे में फरीदकोट सिटी एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि इस मामले में मेवा सिंह और उसके माता-पिता के अलावा कुल आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement
Advertisement