scorecardresearch
 
Advertisement
जुर्म

चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका

चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 1/10
कोलकाता में मटन और चिकन के नाम पर कुत्ते और बिल्ली के मांस बेचने की घटना का पर्दाफ़ाश होने के बाद अब इससे जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 2/10

पुलिस जांच में यह सामने आया कि डंपिंग यार्ड में मरे हुए कुत्ते-बिल्ली का मांस ना केवल कोलकाता, बल्कि बांग्लादेश और नेपाल तक भेजा जाता था. यही नहीं, देश के कई राज्यों में भी इस रैकेट के फैले होने का शक है.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 3/10
मीडिया को साउथ 24 परगना के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि, इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा जो मरे हुए पशु का मीट लेकर जा रहे थे. इसके बाद हमने बिहार में गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीम भेजी थी.
Advertisement
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 4/10
हमारी जांच से सामने आया कि ये गिरोह मरे हुए पशुओं का मीट पहले प्रोसेस्ड करता था फिर इस पर एक तरह का सफेद पाउडर डालकर कोल्ड स्टोरेज में इकट्ठा रखता था. मीट को प्रिजर्व करने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता था.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 5/10
गिरोह किस तरह इस अवैध धंधे को अंजाम देता था, एसपी राव ने इस बारे में बताया कि पूरा गिरोह एक मुखबिर के इशारे पर काम करता था, जो जैसे ही म्युनिसिपल यार्ड में कोई मृत पशु आता तो वो इस बारे में गिरोह को सूचना दे देता था.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 6/10
गिरोह के सदस्य वहां पहुंच कर मृत पशु का मीट लेकर कोल्ड स्टोरेज पहुंचा देते थे. फिर मीट के छोटे टुकड़े कर प्रोसेस किया जाता था और उसे ताजा मीट के साथ मिला दिया जाता.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 7/10

फिर इसे पैक कर शहर के रेस्टोरेंट में पहुंचा दिया जाता. इसे सोनारपुर, टांगरा जैसे इलाकों में सप्लाई किया जाता था. पुलिस के मुताबिक इस प्रोसेस्ड मीट को 60-65 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता था.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 8/10
गिरोह के पकड़े जाने के बाद से कोलकाता के लोगों में इस तरह के खतरनाक मीट को लेकर दहशत है. ममता बनर्जी सरकार ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का गठन किया है.
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 9/10
कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) की ओर मीट की क्वालिटी चेक करने के लिए व्यापक मुहिम छेड़ी है. इसके तहत शहर के रेस्टोरेंट और ईटिंग स्टाल्स में जाकर पके हुए मीट के सैम्पल लिए जा रहे हैं.
Advertisement
चिकन-मटन में ऐसे मिलाते थे कुत्ते-बिल्ली का मांस, चौंका देगा तरीका
  • 10/10
जांच में शामिल अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध मीट के विक्रेता नादिया, हावड़ा, नॉर्थ और साउथ परगना समेत कई जिलों में फैले हुए हैं. स्थानीय प्रशासन को मीट सप्लायर्स और दुकानों पर अचानक छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement
Advertisement