scorecardresearch
 
Advertisement
जुर्म

अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 1/6
अफगानिस्तान में पूर्व महिला पत्रकार मीना मंगल की काबुल में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें बीते कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी. जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था.
अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 2/6
बताया जा रहा है कि मीना मंगल अफगान संसद के लिए के लिए काम करती थीं. वो यहां सांस्कृतिक सलाहकार थीं. इसके पहले वो अफगानिस्तान के कई बड़े न्यूज़ चैनल में शो होस्ट करती थीं.
अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 3/6
अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि मीना मंगल की काबुल में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या के पीछे कौन है इस बात की जांच की जा रही है.

Advertisement
अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 4/6
अब तक मीना की हत्या जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और ये भी नहीं पता चल पाया है कि उनपर हमला क्यों किया गया. कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन ने उन पर हमला किया. हालांकि, अब तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 5/6
वहीं, मीना मंगल की मां ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके मीना की हत्या के पीछे कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया है. उनका आरोप है कि मीना को किडनैप किया गया था फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
अफगानिस्तान में न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
  • 6/6
मालूम हो कि मीना अफगानिस्तान के टोलो टीवी, शमशाद टीवी में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो महिलाओं के अधिकार, शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी काम कर रहीं थी.

Advertisement
Advertisement