अगर आप अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से एक खास स्कीम लॉन्च की गई है. इस स्कीम के तहत दिल्ली के नरेला और वसंतकुंज इलाके में 18 हजार से ज्यादा फ्लैट्स खरीदने का मौका मिलेगा. ये फ्लैट्स मार्केट वैल्यू के मुकाबले सस्ते होंगे.