scorecardresearch
 

SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 10 महीने बाद बैंक ने घटाए ब्याज दर

बैंक की वेबसाइट के अनुसार इस कटौती के बाद एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत पर आ गयी है जो पहले आठ प्रतिशत थी. एक दिन के लिये कर्ज पर एमसीएलआर कम होकर 7.70 प्रतिशत हो गयी है जो पहले 7.75 प्रतिशत थी. वहीं तीन साल की अवधि के कर्ज पर यह अब 8.10 प्रतिशत होगी जो पहले 8.15 प्रतिशत थी.

Advertisement
X
दस महीने बाद हुई कटौती
दस महीने बाद हुई कटौती

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने मानक ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है. कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में कटौती 10 महीने के अंतराल के बाद हुई है. इससे पहले बैंक ले एक जनवरी को दर में कटौती की थी.

एसबीआई के इस कदम दूसरे बैंक भी अनुसरण कर सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार इस कटौती के बाद एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत पर आ गयी है जो पहले आठ प्रतिशत थी. एक दिन के लिये कर्ज पर एमसीएलआर कम होकर 7.70 प्रतिशत हो गयी है जो पहले 7.75 प्रतिशत थी. वहीं तीन साल की अवधि के कर्ज पर यह अब 8.10 प्रतिशत होगी जो पहले 8.15 प्रतिशत थी.

इस बीच, इलाहबाद बैंक ने भी एमसीएएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की. इस कटौती के बाद एक साल की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर 8.30 प्रतिशत होगी जो पहले 8.45 प्रतिशत थी.

Advertisement
Advertisement