scorecardresearch
 

HCL का शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा

सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 में उसका शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी को रिव्यु ईयर में 7,254 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ.

Advertisement
X
सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज
सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज

सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 में उसका शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी को रिव्यु ईयर में 7,254 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ. इस दौरान कुल आय 12.6 फीसदी बढ़कर 37,061 करोड़ रुपये रही.

चौथी तिमाही ने किया उदास?
कंपनी के वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध मुनाफा हालांकि 2.8 फीसदी घटकर 1,783 करोड़ रुपये रही. वहीं कुल आय 16 फीसदी बढ़कर 9,777 करोड़ रुपये रही.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक?
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 116.4 करोड़ डॉलर रहा और कुल आय 11 फीसदी बढ़कर 595.2 करोड़ डॉलर रही.

नोएडा स्थित यह कंपनी जुलाई-जून वित्त वर्ष का पालन करती है.

इनपुट : आईएएनएस

Advertisement
Advertisement