scorecardresearch
 

OPEC के इस कदम से कच्चे तेल में उछाल, पेट्रोल-डीजल हो सकते हैं महंगे

भारत में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को जो राहत मिल रही थी, उस पर ब्रेक लग जाएगा.

Advertisement
X
पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल के संकेत
पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल के संकेत

  • आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में उछाल संभव
  • कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई

तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई में कटौती करने की उम्मीदों से मंगलवार को तेल के दाम में वापस तेजी आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई जबकि घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल के दाम में डेढ़ फीसदी से ज्यादा का उछाल आया.

जानकार बताते हैं कि OPEC अगर कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करता है तो आने वाले दिनों में दाम में फिर तेजी का रुख बना रहेगा जिससे भारत में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को जो राहत मिल रही थी, उस पर ब्रेक लग जाएगा.

Advertisement

इसे पढ़ें: घर बैठे एक कॉल पर कराएं रेल टिकट कैंसिल, आसानी से मिलेगा रिफंड

कच्चे तेल की कीमत में उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात 9.29 बजे कच्चे तेल के फरवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 63 रुपये यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 3,846 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि आरंभिक सत्र के दौरान कच्चे तेल का भाव 3,763 रुपये प्रति बैरल तक लुढ़का था.

वहीं, इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 58.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 59.34 डॉलर प्रति बैरल तक उछला.

OPEC के संकेत से दाम में इजाफा

वहीं, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 53.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 53.91 डॉलर प्रति बैरल तक उछला.

यह भी पढ़ें: फर्जी क्लेम: 2000 कारोबारियों पर शिकंजा, रोका गया 40000 करोड़ का GST रिफंड

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम को थामने के मद्देनजर ओपेक कच्चे तेल की आपूर्ति में कटौती करने पर विचार कर रहा है. यही कारण है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण तेल की मांग में नरमी के मद्देनजर जो दाम पर दबाव देखा जा रहा था, वह कम हो गया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement