scorecardresearch
 
इस शहर में हर साल बनते हैं 26 करोड़ मोबाइल

दक्षिणी चीन के शहर हुईझू ने साल 2025 तक खुद को ग्लोबल मोबाइल फोन कैपिटल बनाने की योजना बनाई है. हुईझू मोबाइल फोन निर्माण का एक बहुत बड़ा केंद्र है. यह एक साल में 26.3 करोड़ मोबाइल फोन बनाता है, जो देश का छठा व दुनिया का आठवां हिस्सा है.

Advertisement
X
2025 तक हुईझू बनेगा मोबाइल फोन कैपिटल

गुआंगडोंग प्रांत की हुईझू सरकार ने अगले एक दशक के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजना को तीन चरणों में बांटा दिया है. यह साल 2015-17 के बीच बुनियादी सुविधाओं व ब्रांड निर्माण के लिए व्यापार लाने, डिजाइन व कोर औद्योगिक श्रृंखला विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा.

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, साल 2018-20 के बीच इसका उद्देश्य अनुकूल नीतियां व अच्छा माहौल प्रदान करना व साल 2025 तक इसके द्वारा हाई-एंड मार्केट पर कब्जा करना है.

हुईझू सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन निर्माण के लिए शहर के पास ठोस आधार है, क्योंकि इसके पास बढ़िया उत्पादन क्षमता है और यह वह जगह है जहां अधिकांश कंपनियों की पहुंच है.

हुईझू पार्टी के सचिव चेन ईवेई ने कहा,'योजना न केवल स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग को बढ़ावा देगी, बल्कि घरेलू व विदेशी कंपनियों व संस्थानों के बीच सहयोग को गहरा करेगी.'

Advertisement

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement