scorecardresearch
 

कृषि के लिए अलग बजट पेश करने का कोई प्रस्ताव नहीं: पवार

केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के लिए अलग बजट पेश करने के बारे में विचार नहीं कर रही है.

Advertisement
X
Sharad Pawar
Sharad Pawar

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के लिए अलग पेश करने के बारे में विचार नहीं कर रही है.

बेलगाम में ‘केएलई कैंसर अस्पताल एवं शोध केन्द्र’ की आधारशिला रखने के बाद कृषि मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार के लिए कृषि के लिए अलग से कोई बजट प्रस्तुत करना संभव नहीं है. पवार इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या केन्द्र सरकार कर्नाटक सरकार के माडल को अपनायेगी जो 24 फरवरी को राज्य का पहला कृषि बजट प्रस्तुत करेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार अतिरिक्त 2.15 लाख टन खाद्यान्न को रखने के लिए नये भंडारगृहों और रखरखाव की जगह बनाने की परियोजना को शुरू किया है और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है. {mospagebreak}

चीनी क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त करने के बारे में पवार ने कहा कि अधिकतर राज्य इससे सहमत नहीं हो रहे हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले पर जोर दे रही है. गोवा की राजनीतिक स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से अपने पार्टी के एक मंत्री को हटाने और किसी दूसरे को शामिल करने के लिए कहा है.

Advertisement

पवार ने कहा, 'अगर (हटाने और निकालने का) यह काम संभव नहीं है तो दोनों मंत्रियों जोस फिलिप डिसूजा और नीलकांत हलार्नकर दोनों को हटा दें तथा एनसीपी, कांग्रेस को बाहरी समर्थन देगी.' एनसीपी पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के निर्देश के बावजूद इन दोनों मंत्रियों के द्वारा दिगंबर कामत के मंत्रिमंडल को छोड़ने से इनकार किये जाने के बाद एनसीपी राजनीतिक उफान का सामना कर रही है. गोवा के सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत गठबंधन में एनसीपी सहयोगी दल है.

Advertisement
Advertisement