भारतीय स्टेट बैंक ने होली के मौके पर एक खास तोहफा दिया है. देश के सबसे बड़े बैंक ने आपके लिए पैसे बचाना काफी ज्यादा फायदेमंद बना दिया है. एसबीआई ने फिक्स्ड डिपोजिट्स की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है.
भारतीय स्टेट बैंक ने अलग-अलग मैच्योरिटी की 9 एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है. यह बढ़ोत्तरी 0.10 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक की गई है. यह ब्याज दरें 1 करोड़ रुपये से कम वाले एफडी के लिए बढ़ाई गई हैं. नई ब्याज दरें बुधवार से लागू हो गई हैं.
वरिष्ठ नागरिकों को भी तोहफा:
भारतीय स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को भी होली का तोहफा दिया है. वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिन के डिपॉजिट पर 5.25 फीसदी के बदले अब 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा.
वहीं, 180 दिन से 210 दिन के FD पर भारतीय स्टेट बैंक बुजुर्गों को 6.75 फीसदी की जगह अब 6.85 फीसदी ब्याज देगा. इसके अलावा 2 से 3 साल, 3 से 5 साल और 5 से 10 साल के डिपोजिट्स पर वरिष्ठ नागरिकों को अब 7 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले इन पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा था.
भारतीय स्टेट बैंक ने 7 से 45 दिनों के लिए सामान्य एफडी लेने वालों को 5.75 फीसदी ब्याज देने का फैसला लिया है. पहले यह दर 5.25 फीसदी थी. 180 से 210 दिन की अवधि वाले डिपोजिट पर 6.35 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले यह 6.25 फीसदी था.
अगर आप 211 दिन से एक साल से कम की अवधि के लिए एफडी खोल रहे हैं, तो इस पर आपको अब 6.25 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं, आप एक साल के लिए एफडी खोल रहे हैं, तो आपको 6.40 फीसदी ही ब्याज मिलेगा.
5 साल की एफडी पर ब्याज:
एक साल से ज्यादा और 455 दिन के डिपॉजिट पर आपको 6.25 फीसदी की बजाय 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा. 456 से 2 साल से कम के एफडी पर भी 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा.
वहीं, 2 से 3 साल से कम के एफडी पर आपको अब 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले यह 6 फीसदी था. वहीं, 3 से 5 साल से कम अवधि के लिए आपको अब 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले यह 6 फीसदी था.
ये है पूरी लिस्ट:
ब्याज दरों में ये पूरा बदलाव हुआ है.